देश

पहलगाम हमले के बाद भारत ने बदला रुख, BRICS बैठक में नहीं जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा फैसला लिया है. इस हमले के चलते भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने 30 अप्रैल को ब्राजील में होने वाली BRICS विदेश मंत्रियों और एनएसए की बैठक में हिस्सा न लेने का निर्णय किया है.

इस हमले में बड़ी संख्या में पर्यटकों समेत 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए ही विदेश मंत्री और एनएसए ने बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

अब ब्राजील में भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय BRICS शेरपा द्वारा किया जाएगा. यह बैठक जुलाई में प्रस्तावित BRICS सम्मेलन की तैयारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में 11 सदस्य देशों के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भाग लेंगे.

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), जलवायु वित्त, सीमा पार भुगतान पहल (Cross Border Payments Initiative) और बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष जैसे वैश्विक मसलों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है.

भारत सरकार का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं के चलते विदेश मंत्री और एनएसए ने घरेलू सुरक्षा मामलों की निगरानी को प्राथमिकता दी है. ऐसे में भारतीय शेरपा की भूमिका इस बैठक में भारत के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए बेहद अहम होगी.


ये भी पढ़ें- ‘हिंदुस्‍तान हमारी 130 मिसाइलों के निशाने पर’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के मंत्री ने दी परमाणु हमले की धमकी


– भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

47 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

53 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

59 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago