देश

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला… करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चलती गाड़ी पर फेंके टायर और पत्थर

Ramji Lal Suman Convoy Attack: राणा सांगा पर दिए बयान के बाद उपजे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर अलीगढ़ में रविवार को हमला कर दिया गया. करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन के काफिले पर गोभाना टोल प्लाजा के पास हमला किया है. उनके काफिले में शामिल गाड़ियों पर टायर और पत्थर फेंके गए. इससे कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

हालांकि, राहत की बात रही कि सांसद रामजीलाल सुमन पूरी तरह सुरक्षित हैं और गभाना-बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए. हालांकि, बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को शांत कर लिया गया.

करणी सेना ने पहले ही रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमले की धमकी दी थी. इसके बाद भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जब तक राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर राम जी लाल सुमन माफी नहीं मांगते हैं, इसी तरह से हमले जारी रहेंगे.

सांसद रामजीलाल सुमन बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनेहरा में थार गाड़ी से कुचलकर हुई दलित महिला की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन गभाना टोल पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई.

सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मैं दलितों का दर्द सुनने के लिए बुलंदशहर जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने मुझे जबरन रोककर वापस भेज दिया. उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.”

वहीं इस हमले को लेकर सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, ”ये टोल है और पुलिस प्रशासन ने हमें रोका, मामला बेहद गंभीर है. बुलंदशहर में दलित उत्पीड़न की 6 घटनाएं हो चुकी हैं. इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में बाढ़ सी आई हुई है. उनकी (दलित परिवार) नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, उनकी बारात रोकी जा रही है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी जा रही है.”

पुलिस ने वापस हाथरस तक छोड़ा

इस हमले के बाद अलीगढ़ पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को वापस आगरा भेज दिया और उन्हें अलीगढ़ की सीमा के बाहर हाथरस जिले की सीमा में छोड़ दिया. बता दें कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद करणी सेना और अन्य संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आगरा आवास पर तोड़फोड़ भी की थी.

सांसद ने कहा- उनको और परिवार की जान को खतरा है

आगरा में सपा सांसद के आवास पर हमले के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाईकोर्ट और राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी और परिवार की जान को खतरा है. इसके बाद सपा सांसद के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

9 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

18 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

25 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

49 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

54 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

56 minutes ago