देश

Petrol Diesel Price: क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव? जानें नए रेट्स

Petrol-Diesel Price 16 Dec 2022: भारत की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और इंडियन ऑयल ने अपने 16 दिसंबर को नए जारी कर दिए गए है. आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में खास बदलाव नहीं आया है. देश के बड़े शहरों में अभी भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है. लेकिन कुछ शहरों में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और दूसरी वजहों के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली अंतर आया है.

राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे शहरों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हैं. बता दें कि अभी तक दिसंबर के महीने में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है.

आज भी इन शहरों में नहीं आया कोई बदलाव

ताजा अपडेट के मुताबिक, कोलकाता में पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रुपए बना हुआ है और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर ही है और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सबसे सस्ता बिक रहा है. हालांकि, दिल्ली से भी सस्ता पेट्रोल कुछ अन्य शहरों में भी मिल रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये बिक रहा है तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  Agni-5 Missile: तवांग झड़प के भारत के ‘ब्रह्मास्त्र’ की टेस्टिंग, बीजिंग ही नहीं आधी दुनिया तक पहुंच

SMS भेजकर जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती है. क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. लेकिन आप भी अपने यहां पर एक एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

बता दें कि आप अपना डीलर कोड जानन के लिए सरकारी तेल कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है. जहां आप अपने यहां का कोड जानकर पेट्रोल डीजल के दाम जान सकतें है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

24 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago