देश

पाकिस्तानी राजनयिक को भारत ने किया ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

भारत सरकार ने एक बड़े कदम के तहत पाकिस्तान उच्चायोग, नई दिल्ली में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी को “अवांछित व्यक्ति” (Persona Non Grata) घोषित कर दिया है.

आरोप है कि उक्त अधिकारी भारत में अपने राजनयिक पद की सीमाओं से बाहर जाकर ऐसी गतिविधियों में शामिल था जो उसकी आधिकारिक भूमिका के अनुरूप नहीं थीं. इसके चलते भारत ने उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया है.

विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी (Charge d’Affaires) को तलब कर एक कड़ा डिमार्शे (औपचारिक विरोध पत्र) सौंपा. इस पत्र के माध्यम से भारत ने साफ किया है कि भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी या राजनयिक को अपने विशेषाधिकारों और पद का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

भारत ने यह भी चेतावनी दी है कि राजनयिक आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक रिश्तों में एक और तनावपूर्ण अध्याय जोड़ती है और यह संकेत देती है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनयिक गरिमा से कोई समझौता नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बरसने लगीं बूंदें, नोएडा में खूब हुई झमाझम बारिश

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

1 hour ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

1 hour ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

2 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

3 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

4 hours ago