ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए स्वदेशी हथियारों और उपकरणों को अब “युद्ध-प्रसिद्ध” (war-tested) माना जा रहा है, जिससे भारत के रक्षा निर्यात में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है. यह जानकारी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन समीयर वी कामत ने गुरुवार को CII एनुअल बिजनेस समिट 2025 के दौरान मीडिया से बातचीत में दी.
उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़ेगा, क्योंकि अब हमारे हथियार और उपकरण युद्ध की कसौटी पर खरे उतर चुके हैं. इससे दुनिया भर में संभावित खरीदारों का भरोसा बढ़ा है.”
कामत ने यह भी बताया कि भारत फिलहाल 100 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है, और अब कुछ ऐसे देश भी इनमें शामिल हो सकते हैं, जो अब तक भारतीय उपकरण नहीं खरीदते थे.
कामत ने स्वदेशी फाइटर जेट ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) परियोजना को लेकर भी अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने 27 मई को इस प्रोजेक्ट के लिए नया एग्जीक्यूशन मॉडल मंजूर किया है, जिससे निजी क्षेत्र को पहली बार इस तरह की हाई-एंड डिफेंस टेक्नोलॉजी में भागीदारी का अवसर मिलेगा.
इस मॉडल के तहत HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) और निजी कंपनियां स्वतंत्र रूप से या फिर जॉइंट वेंचर/कंसोर्टियम के तौर पर निविदाएं जमा कर सकती हैं. बिडिंग करने वाली संस्थाओं को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा.
कामत ने बताया कि AMCA का पहला प्रोटोटाइप 2029 के अंत तक उड़ान भरने के लिए तैयार होगा, जबकि इसका विकास कार्य 2034 तक पूरा कर लिया जाएगा और 2035 से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा.
समिट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि AMCA प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है. सरकार और इंडस्ट्री साझेदार मिलकर इस 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के पांच प्रोटोटाइप विकसित करेंगे, जिसके बाद इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू होगा.
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब एक मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट में निजी क्षेत्र को सार्वजनिक उपक्रमों के साथ मिलकर बराबरी से भाग लेने का अवसर मिलेगा. यह रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है.
ये भी पढ़ें- NDA से पहली बार महिला कैडेट्स की पासिंग आउट परेड, रचा गया इतिहास
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…