Categories: देश

ट्विटर ने लेह को दिखाया था चीन का हिस्सा, तब भारत सरकार ने जैक डॉर्सी को लगाई थी तगड़ी फटकार

Jack Dorsey: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अबकी उन्होंने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि भारत सरकार की तरफ से उन पर दबाव बनाया गया और देश में ट्विटर को बंद करने की धमकी दी गई थी. साथ ही कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की भी धमकी मिली. जैक डॉर्सी के इस बयान से भारत में सियासी तूफान मचा है.

दरअसल, यूट्यूब चैनल ब्रेकिंग पॉइंट्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान डॉर्सी ने कहा कि धमकियां तब मिलनी शुरू हुई, जब ट्विटर ने 2021 की शुरुआत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अकाउंट्स को ब्लॉक करने की सरकार की मांगों को मानने से इनकार कर दिया था. डॉर्सी ने दावा किया कि सरकार की तरफ से उनके कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की बात कही गई थी.

डॉर्सी ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हमारे पास बहुत सी मांगें आ रहीं थीं, कुछ खास पत्रकारों को लेकर जो सरकार के आलोचक थे. हमसे यहां तक कहा गया कि ‘हम भारत में ट्विटर को बंद कर देंगे’. वहीं डॉर्सी के आरोपों को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पूरी तरह झूठ करार दिया है और कहा है कि न तो कोई जेल गया और न ही ट्विटर को बंद किया गया.

बता दें कि उस वक्त सरकार के नए आईटी नियमों को मानने से भी ट्विटर ने इनकार कर दिया था. हालांकि बाद में उसे इन्हें मानना पड़ा था लेकिन ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी चलती रही. ट्विटर ने एक बार तत्कालीन उपराष्ट्रपति का ब्लू टिक हटा दिया था. वहीं संबित पात्रा के एक ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया का लेबल दे दिया था.

ये भी पढ़ें: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का भारत सरकार पर आरोप, ‘ट्विटर बंद करने की मिली थी धमकी’, केंद्र ने बताया झूठ

लेह को दिखाया था चीन का हिस्सा

ट्विटर के ‘मनमाने’ रवैये को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं. 2020 में एक बार ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश कर दिया था. जिसके बाद तत्कालीन सीईओ जैक डॉर्सी को भारत सरकार ने जमकर फटकार लगाई थी. दरअसल, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब ट्विटर पर जारी एक मैप में लेह की जियो-लोकेशन चीन की दिखाई जा रही थी. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ा विरोध जताया जबकि सरकार ने भी ट्विटर को चेतावनी जारी कर दी थी.

भारत सरकार ने तत्कालीन सीईओ जैक डॉर्सी को कड़ी फटकार लगाई थी. सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय साहनी ने डॉर्सी को लिखी चिट्ठी में उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा था कि ऐसी कोई कोशिश बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. ट्विटर देश की संप्रभुता और अखंडता का अपमान करने वाली कोई भी हरकत न करे. वहीं विरोध के बाद ट्विटर ने जियोटैग में यह गलती दूर की थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

25 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

38 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

49 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago