खेल

Team India: विराट कोहली ने छोड़ी थी कप्तानी या हटाए गए थे? सौरव गांगुली ने दिया दमदार जवाब

Sourav Ganguly on Virat Kohli: भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के भारत की टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले पर हैरानी जताई है. गांगुली ने कहा कि बोर्ड कोहली के इस फैसले के लिए तैयार नहीं था. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद, फैंस कोहली को टेस्ट कप्तान के रूप में बहाल करने की मांग कर रहे हैं. वे अपने तर्क का समर्थन करने के लिए कोहली के प्रभावशाली रिकॉर्ड को कप्तान के रूप में सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. अपने कार्यकाल के दौरान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 68 मैचों में 40 जीत और 11 ड्रॉ के साथ भारतीय टेस्ट कप्तान के लिए चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की. वह उन सभी 28 टेस्ट कप्तानों में भी तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने 40 या अधिक मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें जीत का प्रतिशत 50% है.

गांगुली का बयान

गांगुली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद एक इंटरव्यू में कहा, “बीसीसीआई विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था. दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हमारे लिए भी यह अप्रत्याशित था. केवल विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी. इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी को छोड़ दिया था. चयनकर्ताओं को भारत का कप्तान नियुक्त करना था और रोहित उस समय सबसे अच्छे विकल्प थे.”

ये भी पढ़ें: WTC Final: ‘कोई आखिर ऐसा कैसे कर सकता है’, सुनील गावस्कर के तीखे बोल से टीम इंडिया में मच सकता है बवाल!

रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल

टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप हो रही है. डब्ल्यूटीसी फाइनल हारने के बाद रोहित शर्मा एक बार फिर क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए हैं. मौजूदा समय में रोहित शर्मा टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं. लेकिन जब से उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है तब से उनका बल्ला भी खामोश हो गया है. यानी उनकी कप्तानी से टीम को डबल नुकसान हो रहा है.

रोहित शर्मा पर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व-बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी पूछा गया कि क्या उन्हें भी लगता है कि टीम इंडिया में बड़े बदलाव की आवश्यकता है. गांगुली ने कहा, ” मैं चाहता हूं कि रोहित बिना डरे टीम की कप्तानी करते रहें. 4 महीने बाद वनडे का वर्ल्ड कप है. एक टीम जिसमें रोहित, गिल, कोहली, हार्दिक, जडेजा, बुमराह, शमी, सिराज और दूसरे बेहतरीन खिलाड़ी है, वो कभी ना कभी तो जीतेगी ही.”

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रानी पद्मिनी की भक्ति से प्रसन्न हुए भगवान विष्णु, मिला शक्तिशाली पुत्र का वरदान; जानें पौराणिक कथा

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी से जुड़ी…

11 minutes ago

एकादशी व्रत से पहले जान लें खानपान के असली नियम और राजा अम्बरीष की अद्भुत कथा

एकादशी केवल भूखे रहने का व्रत नहीं, बल्कि अपनी 11 इंद्रियों को वश में करने…

14 minutes ago

इच्छाओं पर नियंत्रण से लेकर मन की शांति तक, जानें एकादशी का असली महत्व

Ekadashi Vrat Importance: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की भक्ति के लिए…

20 minutes ago

साल भर की एकादशी व्रतों की शुरुआत का सबसे पावन दिन: जानिए उत्पन्ना एकादशी पर व्रत रखने की सही विधि

उत्पन्ना एकादशी भगवान विष्णु के शरीर से देवी एकादशी के प्राकट्य और मुर दैत्य के…

31 minutes ago

पत्नी की भक्ति ने पति को श्राप से दिलाई मुक्ति, जानें कामदा एकादशी की पौराणिक कथा

Kamada Ekadashi Vrat Katha: कामदा एकादशी की पौराणिक कथा में ललिता नाम की पत्नी ने…

45 minutes ago

अन्न त्याग, गीता पाठ और निस्वार्थ समर्पण: मोक्षदा एकादशी पर जानिए कैसे एक व्रत के पुण्य से दिवंगत पिता को मिली मुक्ति

मोक्षदा एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं, बल्कि अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण…

2 hours ago