देश

India Canada Conflict: “कनाडा अपने 40 राजनयिकों को 10 अक्टूबर तक वापस बुलाए, वरना…”, भारत ने दी हिदायत

भारत-कनाडा विवाद गहराता जा रहा है. खालिस्तानी मुद्दे को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है. इसी बीच भारत ने कनाडा सरकार को हिदायत दी है कि अपने 40 राजनयिकों को वापस बुला लें. अगर 10 अक्टूबर तक इन्हें वापस नहीं बुलाया जाता है तो उनकी राजनयिक छूट को वापस ले लिया जाएगा.

40 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा

बता दें कि अभी भारत में कनाडा के 62 डिप्लोमैट काम कर रहे हैं. जिसमें से 40 को वापस बुलाने के लिए भारत की तरफ से कहा गया है. इससे पहले भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा की सेवाओं पर रोक लगा दी थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ, भारत के कनाडा में मौजूद राजनयिक स्टाफ से बड़ा है और इसमें समानता होनी चाहिए.

भारत ने कनाडा के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

कनाडा ने पीएम ट्रुडो के बयान के बाद इंडियन डिप्लोमैट को बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद भारत ने सख्त कार्रवाई करते हुए कनाडाई राजनयिकों को 5 दिनों के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा था. वहीं इसके बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा पर रोक लगा दी थी.

भारत विरोधी एजेंडा चला रहा था हरदीप सिंह निज्जर

कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. ये घटना इसी साल जून के महीने में हुई थी. निज्जर सर्रे में स्थित गुरुद्वारे में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था. इसके अलावा हरदीप सिंह निज्जर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी था.

यह भी पढ़ें- Rajouri Encounter: राजौरी में सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़, पैरा कमांडो यूनिट के 3 जवानों को लगी गोली

निज्जर की हत्या को लेकर टॅुडो ने दिया था बयान

बता दें कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रुडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसियों का हाथ होने की बात कही थी. जिसके बाद भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. भारत ने कहा था कि ट्रुडो का बयान राजनीति से प्रेरित और पूरी तरह से बेबुनियाद है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago