देश

भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में इंडो इस्लामिक कल्चरल सेंटर में 5वीं मेमोरियल लेक्चर का आयोजन, नितिन गडकरी होंगे मुख्य वक्ता

भारत के 11वें राष्ट्रपति और ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ के रूप में प्रसिद्ध भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) द्वारा 5वीं मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम 9 सितंबर 2025 को लोधी रोड स्थित IICC में शाम 5:30 बजे शुरू होगा.

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन एसएम खान फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है. इस लेक्चर का उद्देश्य देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की शिक्षाओं, उनके दृष्टिकोण और उनके प्रेरणादायक जीवन को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना है.

IICC के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के सदस्य शाहवार मोहम्मद खान ने बताया कि डॉ. कलाम का जीवन और उनके आदर्श न केवल विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘डॉ. कलाम का संदेश आज भी युवाओं को उनके सपनों को साकार करने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है. उनके योगदान को याद करना और उनके विचारों को आगे फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है.’

छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरक अनुभव होगा

इस मेमोरियल लेक्चर में डॉ. कलाम के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, युवाओं के लिए उनके मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा. साथ ही उनके जीवन के संघर्ष, उनकी सादगी और युवाओं के प्रति उनके प्रेम पर भी चर्चा की जाएगी.

IICC ने इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों, छात्रों और समाज के हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया है ताकि वे इस महान व्यक्ति के विचारों और आदर्शों से प्रेरित हो सकें. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉ. कलाम की जीवन दृष्टि और उनके संदेश ‘Dream, Dare, Do’ को आगे बढ़ाना है.

इस अवसर पर उपस्थित होकर लोग न केवल डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे बल्कि उनके मूल्यवान संदेशों और शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सकते हैं. यह आयोजन युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से प्रेरक होगा और उन्हें उनके सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

डॉ. कलाम की याद में आयोजित यह 5वीं मेमोरियल लेक्चर उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का अवसर है और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है.

ये भी पढ़े: जोधपुर में RSS ने बनाया रोडमैप! सुनील आंबेकर ने बताया आखिर बैठक में क्या हुआ?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

4 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

4 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago