देश

India Maritime Week 2025: पीएम मोदी के संबोधन को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिभागियों में दिखा उत्साह

India Maritime Week 2025 में बुधवार को पीएम मोदी मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करने जा रहे हैं. पीएम मोदी के संबोधन से पहले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों ने उनके संबोधन को लेकर उत्साह व्यक्त किया.

भव्य तरीके से होगा आयोजित

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए एक प्रतिभागी चैतन्य ने कहा कि यह आयोजन भव्य तरीके से आयोजित किया गया है, जिसे पूरी दुनिया से समर्थन मिला है.

उन्होंने बताया कि वे सिंगापुर से हैं और इतने बड़े पैमाने पर व्यवस्था देखकर हैरान हैं. पीएम मोदी का संबोधन युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक होगा.” एक दूसरे प्रतिभागी कैप्टन इंद्रवीर सोलंकी ने कहा कि मैरिटाइम फैमिली भाग्यशाली है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति दर्ज होने जा रही है.

उन्होंने कहा, “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं. मैं कहूंगा कि पहली बार, प्रधानमंत्री मोदी इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट सहित मैरिटाइम इंडस्ट्री को ग्लोबल मैप पर लेकर आएंगे. न केवल मैरिटाइम इंडस्ट्री बल्कि शिपबिल्डिंग में भी तेजी से वृद्धि हो रही है.”

इंडिया मैरीटाइम वीक होगा महत्वपूर्ण

कैप्टन सुदर्शन ने कहा कि इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 वास्तव में महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति इस विशेष कार्यक्रम को और भी खास बना देगी.

पीएम मोदी ‘ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम’ की भी अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान वे समुद्री क्षेत्र में हुए सुधारों पर प्रकाश डालेंगे.

इंडिया मैरीटाइम वीक एक बड़ा इवेंट है, जो दुनिया भर के मैरीटाइम एक्सपर्ट्स, इनोवेटर्स और लीडर्स को एक साथ एक मंच पर लाता है. यह आयोजन मैरीटाइम टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट एडवांसमेंट्स को दिखाता है और इंडस्ट्री में सहयोग को बढ़ावा देता है.

PM करेंगे कॉन्क्लेव का संबोधन

इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “मैं 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 से जुड़े प्रोग्राम्स में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. मैं मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव का संबोधन करूंगा और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करूंगा.”

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग बनाने और इसमें भारत के सुधारों को उजागर करने के लिए एक शानदार मंच है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कैसे पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी हो गया बिहार चुनाव? ‘वो नाचेंगे’ से लेकर ‘लोकल गुंडा तक’; जानें क्या हुआ?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago