India On Venezuela: लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में जारी भारी राजनीतिक उथल-पुथल और अस्थिरता के बीच भारत ने पहली बार अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. वेनेजुएला में पिछले कुछ दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों और तनावपूर्ण माहौल पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है. भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह वहां के बदलते घटनाक्रम पर बहुत बारीकी से नजर बनाए हुए है. भारत के संदेश में अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के लिए साफ संदेश है,
विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वेनेजुएला में हाल ही में जो घटनाएं घटी हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं. भारत ने वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन दोहराया है. मंत्रालय ने हिंसा के रास्ते को नकारते हुए सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. भारत का मानना है कि किसी भी समस्या का समाधान सड़कों पर संघर्ष से नहीं, बल्कि बातचीत की मेज पर ही संभव है. MEA ने अपने बयान में कहा कि
‘हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे रचनात्मक संवाद के जरिए मतभेदों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके. लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए.’
वेनेजुएला में मौजूदा तनाव को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि काराकस (वेनेजुएला की राजधानी) स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लगातार संपर्क में है. दूतावास ने भारतीयों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: “भले ही मादुरो तानाशाह है लेकिन यह कदम बेवकूफी भरा”… कमला हैरिस ने ट्रंप पर साधा निशाना
गौरतलब है कि वेनेजुएला इस समय गंभीर संकट का सामना कर रहा है. हालिया विवादों और सत्ता संघर्ष के कारण वहां की सड़कों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी वेनेजुएला के हालात पर बंटा हुआ नजर आ रहा है. ऐसे समय में भारत का यह संतुलित बयान कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें किसी का पक्ष लेने के बजाय ‘वेनेजुएला के लोगों’ और ‘शांति’ को केंद्र में रखा गया है.
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…