देश

UP News: योगी सरकार ने बनाया नया कीर्तिमान…आर्थिक रूप से और भी स्ट्रांग हुआ UP, जानें क्या मिली बड़ी उपलब्धि

UP GST Collection: उत्तर प्रदेश लगातार एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रहा है फिर चाहे वो साफ-सफाई के मामले में हो या फिर आर्थिक रूप से. योगी सरकार लगातार नए कीर्तिमान गढ़ती जा रही है. दरअसल पहली बार जीएसटी और वैट कलेक्शन ने एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है. इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि उत्तर प्रदेश ने ये उपलब्धि अपने दम पर हासिल की है.

इस उपलब्धि को लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को जानकारी दी कि सरकार के मुख्य राजस्व वाले मदों में 18,660 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. उन्होंने बताया है कि इसमें सबसे अधिक बढ़ोत्तरी जीएसटी की हुई है. वित्तमंत्री ने बताया कि लगभग 75 हजार करोड़ का कलेक्शन GST से हुआ है. इसी के साथ ही प्रदेश सरकार को 31 हजार करोड़ रुपये वैट से मिले हैं. उन्होंने पिछले साल के आंकड़े का जिक्र करते हुए बताया है कि साल 2022-23 में भी एक लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 96 हज़ार करोड़ रुपये पर ही जीएसटी और वैट कलेक्शन रुक गया था लेकिन इस साल इस लक्ष्य को यूपी सरकार ने पार कर लिया है. उन्होने ये भी बताया कि ये इसलिए भी महत्वपूर्ण बात है क्योंकि पिछले साल से राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली क्षतिपूर्ति भी बंद हो गई है. उन्होंने कहा कि यूपी ने वैट और जीएसटी के साथ ही आबकारी, स्टांप, खनन और परिवहन में अच्छी उपलब्धि हासिल की है.

ये भी पढ़ें-Traffic Advisory: आज गाजियाबाद में PM मोदी का रोड शो, इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे वाहन, जारी हुई एडवाइजरी

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने मिलने वाली 50 हजार करोड़ की क्षतिपूर्ति के बिना इस लक्ष्य को हालिस कर पाना आसान काम नहीं था लेकिन यूपी में लगातार कारोबारी ग्रोथ हो रही है. यही वजह रही कि कर विभाग को अच्छा टैक्स कलेक्शन मिला और जीएसटी ने भी कीर्तिमान बनाया. 16 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई. बता दें कि यूपी सरकार ने कर विभाग के लिए साल 2023-24 के लिए लक्ष्य बढ़ाया था. तो वहीं केंद्र सरकार से मिलने वाली क्षति पूर्ति भी बंद हो गई थी. ऐसे में विभाग के पास कड़ी चुनौती थी फिर भी ग्रोथ में इजाफा हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

16 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

48 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

51 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago