देश

भारत ने कनाडाई लोगों के लिए फिर से शुरू की वीजा सर्विस, चुनिंदा कैटेगरी के लिए होगी सुविधा

India canada visa services: भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में तनाव के चलते कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी. वहीं अब भारत सरकार ने कुछ कनाडाई नागरिकों के लिए फिर से वीजा सेवाएं शुरू की है. भारतीय उच्चायोग, ओटावा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने कनाडा में निम्नलिखित श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू कीं- प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा.

आज से शुरु हुई वीजा सेवाएं

आज 26 अक्टूबर से भारत ने कनाडा में कुछ वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी है. कनाडा में चल रहे राजनीतिक हालात को देखते हुए भारत ने वीजा जारी करना बंद करने के निर्णय लिया था क्योंकि यहां पर राजनयिकों के लिए वीजा जारी करने के लिए काम पर जाना सुरक्षित नहीं था.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की भूमिका होने का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया. भारत ने सरकार ने कनाडा के दावों को सिरे से खारिज कर दिया था.

विदेश मंत्री ने की थी यह मांग

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय राजनयिकों को वियना कन्वेंशन के तहत कनाडा में सुरक्षा देने की मांग की थी. जिसके बाद उन्होंने वीजा प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी.

इसे भी पढ़ें: Delhi: हाईकोर्ट ने रद्द किया विदेश व्यापार महानिदेशालय का व्यापार नोटिस, चावल निर्यात से जुड़े मामले पर फैसला

रिश्तों में हो सकता है सुधार

भारत और कनाडा के बीच एक बार फिर से वीजा सर्विस शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच तनाव कुछ कम हो सकता है. बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई. जिसके बाद भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. वहीं कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

22 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago