Indus Water Treaty: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया था. इस कदम से नाराज पाकिस्तान को अब एक और करारा जवाब मिला है. भारत ने जम्मू-कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में दो जलविद्युत परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है.
सूत्रों के अनुसार, चिनाब नदी पर स्थित सलाल और बगलिहार जलविद्युत परियोजनाओं के जलाशयों की भंडारण क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया है. यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है, जिसका मकसद चिनाब नदी के पानी का बेहतर प्रबंधन और नियंत्रण करना है.
भारत की सबसे बड़ी हाइड्रोपावर कंपनी NHPC और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जलाशयों में जमा गाद हटाने के लिए 1 मई से तीन दिनों तक फ्लशिंग प्रक्रिया चलाई. इस प्रक्रिया से पाकिस्तान को तत्काल पानी की आपूर्ति पर असर नहीं पड़ा, लेकिन अन्य परियोजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा. क्षेत्र में ऐसी आधा दर्जन से अधिक परियोजनाएं हैं.
सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत अब चिनाब नदी के पानी का स्वतंत्र रूप से अधिक उपयोग कर सकता है. सूत्रों ने बताया कि सलाल और बगलिहार परियोजनाओं पर चल रहे कार्य की जानकारी पाकिस्तान को नहीं दी गई. यह पहली बार है जब भारत ने बिना सूचना के ऐसी परियोजनाओं पर काम शुरू किया है. इन कार्यों से बिजली उत्पादन बढ़ेगा और टर्बाइनों को नुकसान से बचाया जा सकेगा.
2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने लद्दाख में आठ हाइड्रोपावर परियोजनाओं को मंजूरी दी थी. पहले पाकिस्तान भारत की परियोजनाओं पर बार-बार आपत्ति दर्ज करवाता था, जिससे काम में देरी होती थी. लेकिन अब संधि निलंबित होने से पाकिस्तान की आपत्तियों का कोई महत्व नहीं रह गया.
बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए थे. हमलावरों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया गया. यह पहली बार है जब भारत ने इस संधि को स्थगित किया, जबकि दोनों देशों के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं.
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि 1960 की सिंधु जल संधि तब तक निलंबित रहेगी, जब तक पाकिस्तान क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता. इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान से जुड़े कई यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया और 23 मई 2025 तक भारतीय हवाई क्षेत्र को पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद कर दिया.
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर! पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…