नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)
SCO Summit: भारत 4 जुलाई को वर्चुअली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 22वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. भारत ने पिछले साल 16 सितंबर को समरकंद शिखर सम्मेलन में एससीओ की अध्यक्षता ग्रहण की थी. चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत सभी एससीओ सदस्य देशों को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे.
वहीं, पर्यवेक्षक देशों के रूप में ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को आमंत्रित किया गया है. एससीओ की परंपरा के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. बता दें कि इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक सुरक्षित एससीओ की ओर’ है. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, “SCO की भारत की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच गहन गतिविधि और पारस्परिक सहयोग की अवधि रही है. भारत ने कुल 134 बैठकों और कार्यक्रमों की मेजबानी की है, जिसमें 14 मंत्रिस्तरीय बैठकें भी शामिल हैं.”
यह भी पढ़ें: G20 Meeting In Kashmir: सफल रही श्रीनगर में आयोजित G20 की बैठक, अब कश्मीर को अलग दृष्टिकोण से देखने का समय
जून 2001 में SCO की स्थापना की गई थी. एससीओ में आठ सदस्य हैं, जिनमें चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान छह संस्थापक सदस्य भी शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में एससीओ में शामिल हुए थे. बताते चलें कि एससीओ बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…