जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
By Shubhra Rai
Mohit Sharma, IPL 2023
Mohit Sharma IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला उम्मीद से ज्यादा रोमांचक रहा. अंतिम गेंद तक ये अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल था की आखिर कौन जीतेगा?, गुजरात टाइटन्स की ओर से तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आखिरी गेंद तक अपनी टीम की पकड़ मैच में बना रखी थी. बारिश के कारण DLS नियम के आधार पर चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला. इस टारगेट के जवाब में सीएसके ने अच्छी बल्लेबाजी की. अंतिम ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी. 20वें ओवर में मोहित शर्मा जिस तरह की यॉर्कर फेंक रहे थे ये देखकर लगा की चेन्नई के हाथ से मैच निकल गया.
मगर अंतिम 2 गेंदों पर दो बड़े शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा ने मोहित की मेहनत पर पारी फेर दिया. अब इस खिताबी मुकाबले के बाद मोहित ने कहा कि उस हार के बाद मैं बहुत परेशान था. दरअसल, मोहित की यॉर्कर ने गुजरात टाइटन्स की जीत लगभग लिख ही दी थी, क्योंकि आखिरी 2 गेंदों पर चेन्नई को 10 रन की जरूरत थी लेकिन जडेजा ने ऐसा होने नहीं दिया.
ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस के इस बयान ने तेज की हलचल, बोले- ‘बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी लायक सुबूत नहीं’!
‘रात भर सोया नहीं’, मोहित शर्मा ने किए खुलासे
आईपीएल 2023 के फाइनल के कुछ दिनों बाद, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में एक दिल तोड़ देने वाला खुलासा किया, जहां स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर रोमांचक मैच अपने नाम कर लिया और चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार विजेता बना दिया.
मोहित ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, मैं जो करना चाहता हूं, उसके बारे में मेरा दिमाग बहुत स्पष्ट था नेट्स में, मैंने इस तरह की परिस्थितियों का अभ्यास किया था और मैं पहले भी ऐसे समय में रहा हूं इसलिए मैंने कहा कि मुझे सभी गेंदें यॉर्कर फेंकने दें. मैंने यही करने की कोशिश की लेकिन अंतिम गेंदों में मैं सफल नहीं हुआ. कुल मिलाकर, मोहित का आईपीएल 2023 सीजन शानदार रहा, उन्होंने उपविजेता गुजरात टाइटन्स के लिए 14 मैचों में 27 विकेट लिए. मोहित शर्मा के लिए यह सीजन शानदार रहा और उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.
INPUT–आईएएनएस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…