राष्ट्रपति मुर्मू ने कंबोडिया के राजा से मुलाकात
New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और कंबोडिया के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. साथ ही विकास सहयोग और लोगों से लोगों के संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई.
मुलाकात पर हुई ये बातें
राजा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच राष्ट्रपति भवन में ही मुलाकात हुई. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई और क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की गई. इसके अलावा क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया. राजा नोरोडोम सिहामोनी का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. उनके सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दियागया. जिसके बाद उन्हे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज भी कराया.
इसे भी पढ़ें : India – Sri Lanka: भारत ने फिर श्रीलंका की मदद की, एक अरब डॉलर के क्रेडिट लाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत यात्रा पर कंबोडिया के राजा
कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं. उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को क्षमता निर्माण, रक्षा और संसदीय सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ चर्चा की. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में राजा सिहामोनी का स्वागत किया गया. राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राजा का अभिवादन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. आपको बता दें कंबोडिया के राजा की यह यात्रा लगभग छह दशकों के बाद हो रही है.
Pm Modi : अपनी दोस्ती को करेगें और भी मजबूत
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. हमारे राष्ट्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं, और हम अपनी दोस्ती और सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए तैयार हैं. उनकी यात्रा भारत-कंबोडिया में एक नया अध्याय चिह्नित करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…