बसवराज बोम्मई, सिद्धारमैया, एचडी कुमारस्वामी
India Today-Axis My India Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतदान समाप्त हो गया है. शाम 5 बजे तक कर्नाटक में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. वहीं मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं. एग्जिट पोल के नतीजे मिले-जुले नजर आ रहे हैं. कुछ एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस जबकि कुछ के मुताबिक बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. इस बीच, India Today-Axis My India Exit Poll के नतीजे भी सामने आ गए हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन सकती है.
India Today-Axis My India Exit Poll के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को 122-140 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह कांग्रेस पार्टी बेहद आराम से कर्नाटक में सरकार बना सकती है. वहीं इस एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका लगता लगता दिख रहा है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को कर्नाटक में 62-80 सीटें मिल सकती हैं. वहीं जेडीएस को 20-25 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में 0-3 सीटें आ सकती हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है. बता दें कि कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है और चुनाव के नतीजे 13 मई को आने वाले हैं.
‘जी न्यूज’ और ‘मैट्रिज’ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, बीजेपी को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है और जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं.
‘टीवी 9’ और ‘पोलस्ट्रेट’ की ओर से किए गए चुनाव बाद एग्जिट पोल में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…