आस्था

Jyeshtha Amavasya 2023: जानें कब है ज्येष्ठ अमावस्या, इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी

Jyeshtha Amavasya 2023: 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को पड़ने वाली ज्येष्ठ आमावस्या बेहद ही खास है. इस तिथि पर शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत भी किया जाएगा. अमावस्या का दिन कई तामसिक पूजा पाथ तो कुंडली में जुड़े ग्रह दोषों को दूर करने के लिए कई उपाय किये जाता हैं. अमावस्या के महत्व को लेकर बहुत सारी बातें कही गई हैं. वहीं इस दिन को लेकर कहा जाता है कि नकारात्मक शक्तियों की ताकत बढ़ जाती है.

दूर होगा यह दोष

जिस किसी की कुंडली में काल सर्प दोष है तो अमावस्या के दिन इसके निवारण का सबसे कारगर उपाय है. कुंडली में कालसर्प जैसे दोष के होने पर इससे मुक्ति के लिए भी इस दिन विशेष उपाय किए जाते हैं. अमावस्या के दिन किसी मंदिर में जाकर चांदी से बने नाग नागिन के जोड़े की पूजा करें. यहा जोड़ा आपको बाजार से खरीदकर लाना होगा. पूजा करने के बाद इन्हें किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से राहु की वजह से बनने वाले काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी.

जानें वैशाख अमावस्या के दिन की तिथि और मुहूर्त

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या की शुरुआत 18 मई, रात 9 बजकर 42 मिनट से आरंभ हो जाएगी जिसका समापन अगले दिन 19 मई, रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा. उदयाति​थि को ध्यान में रखते हुए वैशाख अमावस्या 19 मई को पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें: गुरु गोरक्षनाथ और दानवीर कर्ण का है माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ से खास नाता, कुण्ड में नहाने से दूर होते हैं असाध्य रोग

इस विधि से पाएं पितृ दोष से मुक्ति

अमावस्या के दिन पितरों की कृपा पाने और उनकी प्रसन्नता के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का विधान है. अमावस्या के दिन मंदिर के पास स्थित पीपल के पेड़ की पूजा विशेष रूप से फलदायी है. मान्यता है कि इस पेड़ के नीचे अपने पितरों की मंगलकामना करते हुए उनके नाम से घी का दीपक जलाने से उनकी कृपा बनी रहती है.

पितरों को पूजने के क्रम में उनका पसंदीदा भोजन बनाकर इसे तीन हिस्सों में बांट लें. इसका पहला हिस्सा गाय को खिलाएं तो दूसरा हिस्सा कुत्ते को और तीसरा कौवों को खिलाएं. एक और उपाय में इस दिन मां तुलसी को रात में दीपक दिखाकर उनकी पूजा करने का भी विधान है.

Rohit Rai

Recent Posts

Surat News: बारडोली में एक ही परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, 3 की मौत, 2 बच्चे लापता; पुलिस टीमें जांच में जुटीं

Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले में महाराष्ट्र के एक मजदूर परिवार के छह सदस्यों…

7 minutes ago

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से…

27 minutes ago

दिसंबर में निपटा लें टैक्स के 11 जरूरी काम, ITR,GST की डेडलाइन चूकी तो लगेगा जुर्माना

December 2026 Tax Calendar: दिसंबर 2026 में TDS,TCS, एडवांस टैक्स, PF,ESI और GST रिटर्न से…

35 minutes ago

भंवरी देवी: एक महिला की हिम्मत ने बदल दिया देश का कानून, आज भी याद किया जाता है उनका संघर्ष

राजस्थान के एक छोटे से गांव भातेरी की रहने वाली भंवरी देवी शायद कभी नहीं…

41 minutes ago

पूजा की तस्वीरों में चमकी अंगूठी और ‘वो मेरी हो गई’ वाला पोस्ट! हार्दिक पांड्या की लव लाइफ में फिर नया मोड़?

Hardik Pandya engagement: हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा के रिश्ते को लेकर सगाई की चर्चाएं…

51 minutes ago

पश्चिम बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंगा’, लेकिन नाम से ‘पश्चिम’ हटाने की मांग क्यों उठ रही है?

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल…

57 minutes ago