देश

ET-LDHCM हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार कर रहा DRDO, ध्‍वनि से 8 गुना ज्‍यादा स्‍पीड, 1500 KM तक करेगी मार

ET-LDHCM: India’s Hypersonic Missile: अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाते हुए भारत अब एक और हाइपरसोनिक मिसाइल की टेस्टिंग करेगा. यह हाइपरसोनिक मिसाइल 1500 KM तक मार कर सकती है, जो चीन और पाकिस्‍तान के हमलों के दौरान उन्‍हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए विकसित की जाएगी.

इस मिसाइल का नाम होगा- ET-LDHCM, बताया जा रहा है कि इस मिसाइल को प्रोजेक्ट विष्णु के तहत विकसित जाएगा. खास बात यह है कि इसकी रफ्तार ध्वनि की गति से आठ गुना अधिक होगी, जो इसे दुश्मन के रडार सिस्टम से लगभग अदृश्य कर देगी.

हाइपरसोनिक मिसाइल की खासियतें

यह मिसाइल स्क्रैमजेट इंजन से लैस होगी, जो इसे उच्च गति और लंबी दूरी तक उड़ान भरने में सक्षम बनाएगा. इसकी कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता इसे रडार से बचने में मदद करेगी. कुछ रिपोर्ट्स में तो यह दावा भी किया जा रहा है कि यह मिसाइल पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों ले जाने में सक्षम होगी.

यह हाइपरसोनिक मिसाइल जमीन, समुद्र या हवा से लॉन्च की जा सकेगी. इसकी सबसे बड़ी विशेषता है, इसकी दिशा बदलने की क्षमता, जो इसे दुश्मन के लिए और भी खतरनाक बना देगी.

हमारी स्ट्रेटेजिक स्ट्राइक कैपेसिटी बढ़ेगी

इस मिसाइल की टेस्टिंग ऐसे समय में होने वाली है, जब दुनिया में तनाव बढ़ रहा है और भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ तनावपूर्ण संबंधों का सामना कर रहा है. यह मिसाइल भारत की रणनीतिक स्ट्राइक क्षमता में बड़ा इजाफा करेगी और इसे दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्तियों में शामिल करेगी.

रफ्तार बढ़ाकर 9 मैक तक की जाएगी!

इस मिसाइल के DRDO और परीक्षण करेगा, तथा बाद में इसके ज़मीन पर हमला करने वाले संस्करण बनाए जाएंगे. इतना ही नहीं, इसकी रफ्तार को बढ़ाकर 9 मैक तक किया जाएगा. यह मिसाइल भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ा हथियार साबित होगी और भारत की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगी.

यह भी पढ़िए: DRDO-वायुसेना ने किया ‘अस्त्र’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

18 seconds ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

9 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

47 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

1 hour ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago