देश

जम्मू-कश्मीर में 3 जगह एनकाउंटर, घुसपैठ की कोशिश करते 2 आतंकी कुपवाड़ा में सेना ने किए ढेर, 2 जवान घायल

Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की फिर मुठभेड़ हुई है. डोडा में आतंकियों ने एक अस्थायी कैंप पर हमला किया, जिसमें 2 जवान घायल हो गए. वहीं, कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने एनकाउंटर के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया है. सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सेना के ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. हालांकि, उन आतंकवादियों के शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं. बताया जा रहा है कि यहां मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे कुछ आतंकवादियों को ललकारा. अधिकारियों ने कहा, “घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि उनके शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं. इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी चल रहा है.”

मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल

अधिकारियों ने कहा कि 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. पता चला है कि डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक दूसरी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. मुठभेड़ जिले के कास्तीगढ़ इलाके में चल रही थी. इससे पहले 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस तीन आतंकवादी मारे गए थे, जब सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था.

बता दें कि 16 जुलाई को डोडा जिले के ही भाटा देसा इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 4 सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

4 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

30 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

44 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago