आस्था

Sawan 2024: सावन में पूजन के दौरान भूलकर भी ना करें ऐसी गलती, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें पूजा

Sawan 2024 Mistakes and Puja Vidhi: सावन में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन में कई खास संयोग बन रहे हैं. इस साल सावन में 5 सोमवार का खास संयोग बनने जा रहा है. इसके अलावा सावन का अरंभ और समापन भी सोमवार को ही होगा. सावन के पवित्र महीने में शिवजी की कृपा पाने के लिए भक्त तमाम तरह के उपाय करते हैं. हालांकि, कई बार पूजन में कुछ गलतियां ऐसी कर बैठते हैं जो नहीं करनी चाहिए. सावन में शिवजी की कृपा पाने के लिए उनके पूजन में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए, जानिए.

सावन में पूजन के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

सावन में सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष, एकादशी व्रत का खास महत्व है. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि जो लोग ये व्रत नहीं रख सकते, उन्हें सावन में सिर्फ एक समय भोजन करना चाहिए. ऐसा करने से भी सभी व्रतों का लाभ मिलता है. साथ ही साथ शिवजी की विशेष कृपा बरसती है.

सावन में अगर शिवजी की पूजा करते हैं तो पूरे महीने सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. लहलुन, प्याज, नॉनवेज (मांस-मछली इत्यादि) और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.

शिवजी को प्रिय सावन मास में झूठ बोलने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दौरान किसी कष्ट नहीं देना चाहिए. सावन मास के सोमवार को शिवजी की आरती जरूर करें.

सावन मास में शिवजी की बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते वक्त इस बात का यह ध्यान रखना चाहिए कि वह 3 पत्तों वाला ही हो. सावन में महादेव को शुद्ध बेलपत्र चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है. सावन में शिवलिंग पर खंडित या कटा-फटा बेलपत्र चढ़ाने से बचना चाहिए.

कब से कब तक है सावन?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से 19 अगस्त तक है. इस बार का सावन मास बेहद खास है क्योंकि इसकी शुरुआत शिवजी को प्रिय दिन सोमवार से हो रही है. जबकि इसका समापन भी सोमवार को ही होगा. इस बीच 5 सोमवार पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat: वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर करना हो या मनचाहे वर की प्राप्ति, ये उपाय करेंगे मनोकामना पूरी

यह भी पढ़ें: वर्षों बाद सूर्य ग्रहण और शनि-गोचर का दुर्लभ संयोग, 2027 तक इन राशियों को होगा जमकर धन लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

4 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का बंपर मुनाफा, टारगेट 1000 करोड़ बढ़ाया; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Adani Ports Share Price: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष…

11 minutes ago

राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर लगाया दांव, मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

44 minutes ago

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

47 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

50 minutes ago