डीएम ऑफिस में किसान ने किया प्रदर्शन.
मध्य प्रदेश के मंदसौर के एक बुजुर्ग किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें किसान डीएम के दफ्तर में जमीन पर लेट-लेटकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. बुजुर्ग किसान का नाम शंकरलाल पाटीदार है. शंकरलाल का आरोप है कि उनकी जमीन पर माफिया कब्जा कर रहे हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार प्रशासन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
हर तरफ से मिली मायूसी के बाद शंकरलाल ने विरोध का नया तरीका निकाला और उन्होंने जनसुनवाई के दौरान डीएम दफ्तर में जमीन पर लेट-लेटकर विरोध करना शुरू कर दिया.
हालांकि शंकरलाल की शिकायत को लेकर स्थानीय प्रशासन का दावा है कि जिस जमीन पर शंकरलाल माफिया का कब्जा होने की बात कर रहे हैं, वो जमीन अभी भी शंकरलाल के पास ही है. प्रशासन ने अपनी जांच में पाया कि कुल 3.52 हेक्टेयर जमीन है, जिसका बंटवारा उनके भाई संपत बाई के बीच हुआ था.
जमीन बंटवारे के बाद साल 2010 में संपत बाई ने जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था. जिसे बेचा था, उसने जमीन खरीदने के बाद भी कब्जा नहीं किया था. अब भी संपत बाई की बेची हुई जमीन पर शंकरलाल का कब्जा है.
प्रशासन के पास मौजूद दस्तावेजों में शंकरलाल और संपत बाई के बीच जमीन का बंटवारा हुआ है. जिसमें से संपत बाई ने अपनी जमीन का एक हिस्सा अश्विन नाम के व्यक्ति को बेच दी थी. हालांकि अश्विन ने खरीदा जमीन पर कब्जा नहीं किया है. इसके बाद भी शंकरलाल को ये डर है कि माफिया उनकी और उनके परिवार की जमीन को कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी में चल रही खींचतान के बीच अखिलेश ने दिया बड़ा ऑफर, बोले- 100 लाओ सरकार बनाओ
वहीं शंकरलाल के इस विरोध प्रदर्शन के बाद अब इसपर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शंकरलाल पाटीदार का ये वीडियो किसानों के प्रति शासन-प्रशासन के रवैये को दिखाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…