देश

Aero India 2025: पहली बार दो सेना प्रमुखों ने एक साथ स्वदेशी लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, बोले- यह सबसे अच्छा पल

LCA Tejas Fighter Jet: बेंगलुरु में एयरो इंडिया-2025 के पहले, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में पहली बार उड़ान भरी. यह घटना भारतीय सेना के लिए एक ऐतिहासिक क्षण थी, क्योंकि दोनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक साथ स्वदेशी फाइटर जेट में उड़ान भरने का साहसिक कदम उठाया.

इस अवसर को थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने अपने जीवन का सबसे बेहतरीन पल बताया. उन्होंने कहा कि अगर वे वायु सेना प्रमुख से पहले मिले होते तो वे एयरफोर्स में शामिल होकर फाइटर पायलट बनते. जनरल द्विवेदी ने यह भी कहा कि यह उड़ान उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण रही, और उन्हें इसे पूरा करके बहुत खुशी मिली. उन्होंने उड़ान के दौरान एयर चीफ मार्शल से कई महत्वपूर्ण गतिविधियां सीखीं और कहा कि अब से एयर चीफ उनके गुरु हैं.

पहला स्‍वदेशी लड़ाकू विमान है तेजस

तेजस विमान, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है, भारतीय वायु सेना के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक शक्ति बन चुका है. यह हल्का सिंगल-इंजन फाइटर विमान विशेष रूप से स्वदेशी तकनीकी बल पर आधारित है, जो भारतीय रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. वायु सेना ने पहले ही दो तेजस स्क्वॉड्रन तैनात कर दी हैं, और 2028 तक 83 नए तेजस विमानों की डिलीवरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी भी भर चुके उड़ान

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2023 को बेंगलुरु में तेजस फाइटर विमान में उड़ान भरी थी. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की फाइटर जेट से पहली उड़ान थी, जो भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए एक और ऐतिहासिक कदम था.

HAL करेगा तेजस विमानों की डिलीवरी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायु सेना को 83 तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी के लिए 36,468 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं. नए Mk1A वर्जन की डिलीवरी 2024 तक शुरू हो जाएगी और उम्मीद है कि 2028 तक सभी विमानों की डिलीवरी हो जाएगी.

यह भी पढ़िए: Tejas कैटगरी के इन लड़ाकू विमानों से बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, जानिए क्या है खासियत

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

4 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

14 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

18 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

22 minutes ago

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

37 minutes ago