देश

Pahalgam Terror Attack: पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और त्राल…पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों के घरों को सेना ने बम से उड़ाया

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों (Army) ने आतंकियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक शामिल थे. हमले को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी एके-47 और बॉडी कैमरा से लैस थे. उन्होंने भीड़ के बीच टारगेट कर गोलियां चलाईं.

Army ने आतंकी के घर को IED से उड़ाया

हमले के बाद कार्रवाई के तहत अब तक लश्कर के पांच आतंकियों के घरों को सुरक्षा बलों (Army) ने ध्वस्त कर दिया है. पुलवामा के मुर्रान इलाके में एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को आईईडी से उड़ाया गया. वह जून 2023 से लश्कर का सक्रिय सदस्य था.

Army ने शोपियां में आतंकी के घर को जमींदोज किया

दूसरी कार्रवाई में शोपियां जिले के चोटीपोरा में शाहिद अहमद के घर को भी विस्फोट से नष्ट कर दिया गया. वह दो साल पहले लश्कर में शामिल हुआ था. इसके बाद कुलगाम के क्विमोह में ज़ाकिर गनी के तीसरे घर को भी सुरक्षा बलों (Army) ने ढहा दिया. जानकारी के अनुसार, वह भी 2023 में लश्कर से जुड़ा था.

आतंकी आदिल गुरी का घर गिराया गया

सुरक्षा बलों ने बिजबेहरा इलाके में आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी के घर को भी विस्फोट से उड़ा दिया. आदिल पर 22 अप्रैल के हमले की योजना बनाने और पाकिस्तानी आतंकियों को मदद देने का आरोप है.

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले में नया खुलासा: चश्मदीद ने पहचाना स्केच वाला आतंकी, प्लान A और B का जिक्र

आसिफ शेख के घर पर चला बुलडोजर

त्राल में रहने वाले आतंकी आसिफ शेख के घर को भी प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया. वह भी हमले में शामिल स्थानीय आतंकियों में से एक था.. इस तरह पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में लश्कर से जुड़े आतंकियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य आतंकवादियों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

50 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago