लाइफस्टाइल

Cancer News: कैंसर से लड़ने में मदद करता है लहसुन का एलिसिन, जानें सेहत से जुड़ें और फायदे?

Benefits of Garlic: भारतीय रसोई में लहसुन का उपयोग आम है. यह न सिर्फ व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं. शोध बताते हैं कि लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने और कैंसर से लड़ने में प्रभावी है.

रिसर्च गेट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में बायोएक्टिव ऑर्गेनोसल्फर यौगिक, जैसे एलिसिन, पाए जाते हैं. एलिसिन में कैंसर विरोधी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. यह सर्दी-जुकाम, श्वसन समस्याओं से राहत देता है, रक्त संचार को बेहतर बनाता है, और हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है.

शरीर का डिटॉक्स और अन्य लाभ

लहसुन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है. इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे और पिंपल्स को कम करते हैं. लहसुन के एंटीबायोटिक गुण बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से बचाव करते हैं.

आयुर्वेद में लहसुन को खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है. रोजाना सुबह लहसुन का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से लड़ता है, नाक की गंदगी साफ करता है, और श्वसन संक्रमण को कम करता है. आयुर्वेद में इसे ‘एंटी पावर कैंसर’ के रूप में भी जाना जाता है.

हालांकि, गर्मियों में लहसुन का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. कच्चे लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता लिवर पर दबाव डाल सकती है और टॉक्सिसिटी का कारण बन सकती है. इसलिए संतुलित मात्रा में इसका सेवन करें.

ये भी पढ़ें: सेहत और स्वाद का राजा धनिया: आयुर्वेद की नजर से समझिए इसके फायदे, सब्जी में हरे पत्ते डालना जरूरी

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago