देश

‘पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि भूगोल में रहना है या नहीं’, इंडियन आर्मी चीफ बोले- भारत अब संयम नहीं बरतेगा

Operation Sindoor: इंडियन आर्मी के चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी. राजस्थान के श्रीगंगानगर में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज जवानों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बताना चाहूंगा कि भारत ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा.”

उन्‍होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं.”

‘पाक को आतंकवाद बंद करना पड़ेगा’

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा. उन्होंने जवानों से कहा कि अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

‘ऑपरेशन सिंदूर ने बहुत कुछ बदला’

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा.” उन्‍होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया था और ये ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था. जनरल के इस बयान से साफ है कि भारतीय सेना भविष्य में पाक के विरुद्ध और सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है.

बता दें कि आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास सैन्य छावनी पहुंचे थे. यहां उन्होंने जवानों को संबोधित किया था.

यह भी पढ़िए: “इतिहास में दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर…भारत ने मार गिराये 5 लड़ाकू विमान, वायुसेना प्रमुख AP सिंह ने बताया कैसे घुटनों पर आया पाकिस्तान

Also Follow Bharat Express on X

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

30 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

35 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

36 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

47 minutes ago