Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“इतिहास में दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर…भारत ने मार गिराये 5 लड़ाकू विमान, वायुसेना प्रमुख AP सिंह ने बताया कैसे घुटनों पर आया पाकिस्तान

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान एयरबेस पर हमला कर 4 से 5 F-16 लड़ाकू विमानों को नष्ट किया था.

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान एयरबेस पर हमला कर 4 से 5 F-16 लड़ाकू विमानों को नष्ट किया था. भारतीय वायुसेना का यह कारनामा इतिहास में दर्ज किया जाएगा.

वायुसेना ने 4 से 5 विमानों को गिराया

शुक्रवार को वायुसेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के तीन एयरबेस हैंगर को निशाना बनाया. इस हमले के दौरान वायुसेना ने करीब 4-5 विमान हिट किए, जिनमें F-16 भी शामिल था क्योंकि वह हैंगर उन्हीं विमानों का था. इसके अलावा कुछ सर्विलांस एयरक्राफ्ट भी वहां मौजूद थे.

एयर चीफ के अनुसार, 3 से 4 दिनों तक चले इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर लगभग 300 किलोमीटर तक ऑपरेशन को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने नागरिकों को जो कहानियां सुनाना चाहता है, उन्हें सुनाने दीजिए. हमने जो किया, वह पूरी सटीकता और रणनीति के साथ किया. तीनों सेनाओं ने इस मिशन को बेहतरीन तालमेल के साथ अंजाम दिया.

ऑपरेशन सिंदूर इतिहास में होगा दर्ज

एयर चीफ अमर प्रीत सिंह ने आगे बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों को इस अभियान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे. यह ऑपरेशन इतिहास में इसलिए भी दर्ज होगा क्योंकि यह एक ऐसा युद्ध था जो स्पष्ट उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था और इसे बिना बढ़ाए शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया. दुनिया आज जिन दो बड़े युद्धों से गुजर रही है, उन्हें रोकने की कोई बात नहीं कर रहा है, लेकिन भारत उन्हें उस स्थिति तक पहुंचा सकता है जहां वे युद्धविराम की मांग करेंगे. शत्रुता समाप्त करने की मांग करेंगे.

वायुसेना प्रमुख ने यह भी बताया कि हाल ही में खरीदे गए लॉन्ग रेंज सर्विलांस एंड मिसाइल सिस्टम एसएएम की वजह से ही हम उनके क्षेत्र के भीतर तक निगरानी करने में सक्षम रहें. हमने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान अपने ही घर में भी निश्चित दूरी तक ऑपरेशन न कर सके.

भविष्य की लड़ाइयों के लिए हो रहे तैयार

अमर प्रीत सिंह ने बताया कि वायुसेना आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से काम कर रही है. तेजस विमान पर काम चल रहा है और जहां जरूरत होगी वहां स्वदेशीकरण के साथ-साथ गैप को भरने के लिए विदेश से भी एयरक्राफ्ट को लेकर, जॉइंट प्रोडक्शन को लेकर भी काम किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत विजन 2047 के तहत भविष्य की लड़ाइयों के लिए तैयारी कर रहे हैं. अगर हम किसी और पर निर्भर करेंगे तो जो हमें चाहिए वो कभी नहीं मिल पाएगा. इसलिए फ्यूचर रेडी के लिए काम करना होगा. LCA मार्क-1A के ऑर्डर दिए जा चुके हैं, HAL प्रचंड का RND हो चुका, जो लगभग कंप्लीट है. इंडियन मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (IMRH) की योजना भी शुरू हो चुकी है. हम खुद को तैयार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका भी सिखाने लगा राहुल गांधी को भारतीय मूल्य, पूर्व अधिकारी ने कहा- देनी प्राथमिकता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital