देश

‘दुश्मन से अगला युद्ध जल्द हो सकता है..’, Army Chief जनरल उपेन्द्र द्विवेदी बोले- हमें उसके लिए तैयारी करनी होगी

Gen Upendra Dwivedi Speech: भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पड़ोसी देशों के साथ जल्द ही युद्ध होने की आशंका जताई है. उन्होंने IIT मद्रास में ‘अग्निशोध’- इंडियन आर्मी रिसर्च सेल (IARC) के उद्घाटन के दौरान कहा, “अगला युद्ध जल्द हो सकता है, और हमें इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा.”

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि इस बार हमें युद्ध को मिलकर लड़ना होगा. उनका यह बयान हाल ही में सामने आए एक वीडियो से चर्चा का विषय बना है. सेनाध्यक्ष ने साफ किया कि भारतीय सेना को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि सीमा पर तनाव बढ़ रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का पराक्रम

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस सैन्‍य ऑपरेशन के दौरान सरकार ने सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दी थी. उन्होंने इसे ‘ग्रे जोन’ ऑपरेशन करार दिया, जिसमें पारंपरिक युद्ध की रणनीति का इस्तेमाल नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “हम चेस खेल रहे थे. हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी, और न ही पाकिस्तान को हमारी रणनीति का अंदाजा था.” इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने अपनी रणनीतिक कुशलता का प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला. जनरल द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान सेना ने सटीक और तेजी से कार्रवाई की, जिससे दुश्मन को भारी नुकसान हुआ.

रणनीतिक स्वतंत्रता और भविष्य की चुनौतियां

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सरकार की स्पष्ट नीति और सेना को दी गई स्वतंत्रता को दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीतिक स्वतंत्रता से सेना का मनोबल बढ़ता है. साथ ही, उन्होंने भविष्य की चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि सेना को गैर-पारंपरिक युद्धों के लिए भी तैयार रहना होगा. यह बयान भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारतीय सेना की तैयारियां और तकनीकी प्रगति

IIT मद्रास में आयोजित इस कार्यक्रम में सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने तकनीकी नवाचारों पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि ‘अग्निशोध’ जैसे प्रयास सेना को भविष्य के युद्धों के लिए और सशक्त बनाएंगे. भारतीय सेना नई तकनीकों और रणनीतियों को अपनाने के लिए निरंतर काम कर रही है.

यह भी पढ़िए: SC के फैसले से तिलमिलाया PAK, वहां का आर्मी चीफ मुनीर बोला- कश्मीर पर भारत का फैसला गैर-कानूनी, वो छुटकारा नहीं पा सकता

Also Follow Bharat Express on X

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 second ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago