भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi ) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लगातार असफल लॉन्चिंग के प्रयास में यह छटपटाहट एक और कोशिश है. भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है.
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कथित रूप से ‘वोट चोरी’ करने के आरोप लगाए थे. इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सवाल उठा रहे हैं कि राहुल गांधी ने एक लाख फर्जी वोटर्स की बात कही, अगर यह चुनाव आयोग का डेटा नहीं है, तो उन्हें उन 1 लाख वोटर्स की जानकारी कहां से मिली.
उन्होंने पूछा, “राहुल गांधी सिर्फ एक ही सीट को लेकर इतने सेलेक्टिव क्यों हो गए हैं? वह बेंगलुरु सेंट्रल की सिर्फ उस सीट को दिखा रहे हैं, जहां भाजपा आगे थी. उन्होंने चामराजपेट और शिवाजीनगर सीटों के बारे में बात क्यों नहीं की, जहां कांग्रेस को 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे?”
सुधांशु ने सवाल उठाते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, फिर भी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शायद मल्लिकार्जुन खड़गे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें हकीकत पता है.
इस बीच, सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाए कि विदेशी घुसपैठियों की तरफ से विपक्षी दलों द्वारा भारत के लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-“कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की तरक्की पसंद नहीं”, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
उन्होंने कहा, “कांग्रेस और विपक्षी दल भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के साथ हॉबनोबिंग के शक के दायरे में पहले से हैं. राहुल गांधी के विदेश में भारत विरोधी एनजीओ और नेताओं से मिलने के प्रमाण पहले से हैं. वह मार्च 2023 में विदेश से सीधे भारत में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए भी नजर आए थे.” भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे देश को सचेत और सावधान रहने की जरूरत है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…