देश

J-K: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ी आतंकी वारदात सामने आई है जिसमें 5 जवान शहीद हो गए. पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में आग लग गई थी. इसके पहले ऐसा माना रहा था कि वाहन में आग किसी अन्य कारण से लगी थी. जबकि सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है. सेना की तरफ से बताया गया है कि आज लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना की गाड़ी में अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी.

ग्रेनेड से सेना के वाहन को बनाया निशाना

सेना द्वारा दिए बयान में कहा गया, “आतंकवादियों ने शायद ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से सेना के वाहन में आग लग गई. इस हमले में इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय रायफल्स के पांच जवान शहीद हो गए. जबकि एक घायल जवान को तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी मौके पर रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि भाटा धूरिया क्षेत्र में एक राजमार्ग पर आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया.

 

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की पत्नी को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, लंदन जाने की फिराक में थी किरणदीप

इसके पहले, पीआरओ डिफेंस, जम्मू की तरफ से बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज सेना के एक ट्रक में आग लगने से भारतीय सेना के पांच जवानों की जान चली गई. शुरु में सेना की गाड़ी में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई थी. हालांकि, बाद में सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है. वहीं सेना के वाहन में आग लगने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

3 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

24 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

53 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago