देश

Video Viral: तमंचे के दम पर चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ गई महिला, किसी तरह बचकर भागे बदमाश

Video Viral: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक महिला का सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला उन लुटेरों से भिड़ गई जो असलहा लेकर उसकी चेन लूटने आए थे. ये घटना कृष्णानगर इलाके की है.

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को बाइक सवार असलहाधारी बदमाशों ने एक कारोबारी की पत्नी से चेन छीन ली तो वहीं महिला ने बदमाशों से अपनी चेन वापस लेने के लिए भिड़ गई, लेकिन खुद को फंसा देखकर बदमाश किसी तरह से उससे खुद को छुड़ाकर भाग निकले. पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है.

सूत्रों के मुताबिक, कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं. उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं और दही लेकर घर पहुंची व गेट खोलने लगीं. तभी पीछे से एक बाइक में दो बदमाश पहुंचे. इनमें से एक लुटेरा हाथ में असलहा लेकर उनके ऊपर झपट पड़ा और असलहा दिखाते हुए चेन छीन ली.

वायरल सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चेन छीनने वाले लुटेरे के ऊपर बिना डरे प्रीति भी झपट पड़ीं और उससे चेन वापस लेने की कोशिश करने लगीं. इतने में खुद को फंसा देखकर बदमाश खुद को बचाकर बाइक पर बैठ गया और उसका साथी बाइक से उसे लेकर भाग निकला. हालांकि प्रीति ने उसका काफी दूरी तक पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले.

ये भी पढ़ें- School Closed in UP: भीषण गर्मी के कारण यूपी के इस जिले में बंद हुए स्कूल, कई जिलों में बदल दी गई टाइमिंग

बता दें कि इस दौरान लुटेरा हेलमेट पहने हुए था. दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय जगहों पर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है. छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पीड़िता ने पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर (यूपी 78 एफके 2416) बताया है. पूरी घटना पीड़ित के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. इसी के आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

8 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

21 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

27 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

39 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

47 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

56 minutes ago