देश

विदेशों में भारतीय संस्कृति की धूम: PM Modi ने साझा किया खास वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों में भारतीय संस्कृति (Indian Culture) की झलक नजर आई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social media Platforms) X पर इस वीडियो के साथ पीएम मोदी ने लिखा, “भारतीय संस्कृति की गूंज अब वैश्विक स्तर पर सुनाई देती है! जहां भी मैं जाता हूं, वहां हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति गहरी रुचि और सम्मान देखता हूँ. यह सचमुच गर्व का पल है.”

प्रधानमंत्री मोदी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं, उन्हें भारतीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों से अवगत कराया जाता है. इन लम्हों ने हमेशा ही उन्हें खुशी और गर्व से भर दिया है. गुरुवार को शेयर किए गए इस वीडियो में कई देशों में भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता को दिखाया गया है.

विदेशों में भारतीय कला और परंपराओं की झलक

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय संस्कृति ने दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बनाई है. इसमें ऑस्ट्रिया (Austria) में लोग वंदे मातरम (Vande Mataram) गाते नजर आ रहे हैं. रूस के मॉस्को (Moscow of Russia) और कज़ान शहर (Kazan) में गरबा और ढोलिडा की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं. भूटान (Bhutan) में कलाकारों को प्रधानमंत्री के लिए पारंपरिक लोकगीत गाते हुए दिखाया गया है, वहीं सिंगापुर (Singapore) में भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति ने भारतीय नृत्य कला को जीवंत कर दिया.

इसके अलावा, लाओस और ब्राजील में रामायण के मंचन ने भारतीय पौराणिक कथाओं की महिमा को उजागर किया. वीडियो में हर जगह कलाकारों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर अपनी प्रस्तुतियों को और भी आकर्षक बना दिया.

भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रभाव

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट के माध्यम से यह संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति अब केवल भारत तक सीमित नहीं है. यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपने रंग बिखेर रही है और लोगों के दिलों को छू रही है. उन्होंने इस उत्साह को न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक बताया. इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय संस्कृति न केवल हमारी विरासत है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा भी है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

10 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

12 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

23 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

36 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

45 minutes ago