उत्तर प्रदेश

संभल में हुए 1978 दंगे की फिर से खुलेंगी Files, सीएम योगी ने 7 दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संभल में साल 1978 में हुए दंगे की दोबारा जांच करवाने जा रही है. इसके लिए जिला प्रशासन से योगी सरकार ने 7 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा है. दंगे की फाइल खुलने के साथ ही इस मामले की पुलिस-प्रशासन गहनता से जांच करेगा.

सीएम योगी ने सदन में उठाया मुद्दा

बता दें कि सीएम योगी ने पिछले साल दिसंबर में विधानसभा में संभल के भस्म शंकर मंदिर का मुद्दा उठाया. सीएम योगी के इन सवालों के बाद प्रशासन दंगे की फाइल खोलने की तैयारी कर रहा है. संभल में 29 मार्च 1978 को दंगा भड़क गया था, जिसके बाद करीब दो महीने तक शहर में कर्फ्यू लगा रहा. हिंसा में 184 लोगों की जान गई और इस मामले में 169 मुकदमे दर्ज किए गए. हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि पीड़ितों को आज तक न्याय नहीं मिला, लेकिन अब एक बार फिर से पीड़ितों को एक आस जगी है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

सर्वे के दौरान हुई हिंसा

सीएम योगी के बयान के साथ ही अब जिला प्रशासन इसकी सच्चाई को बाहर लाने के लिए जुट गया है. प्रशासन द्वारा खुलवाए गए भस्म शंकर मंदिर की दूरी शाही जामा मस्जिद से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है, जहां पर मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी.

यह भी पढ़ें- संभल का वो दंगा, जिसमें मारे गए थे 184 लोग, मंदिर पर लगा था ताला, अब योगी सरकार सच्चाई से उठाएगी पर्दा

दंगे से जुड़ी फाइलें खुलेंगी

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय सिंह ने संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया से 17 दिसंबर को दंगे से जुड़ी सभी फाइलें मांगी थीं. लोगों की शिकायत के आधार पर प्रशासन फिर से मामले की जांच-पड़ताल करने जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

15 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

49 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

1 hour ago