देश

भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,769 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ रुपये

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,769 अंक या 2.10 प्रतिशत गिरकर 82,497 और निफ्टी 546 अंक या 2.12 प्रतिशत गिरकर 25,250 पर बंद हुआ.

बाजार में गिरावट की वजह सेबी की ओर से फ्यूचर्स और ऑप्शन (एफएंडओ) सेगमेंट के नियमों में किए गए बदलाव और मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव को माना जा रहा है.

10 लाख करोड़ रुपये डूबे

कारोबारी सत्र में बाजार का रुझान नकारात्मक था. 2,864 शेयर लाल निशान और 1,120 शेयर हरे निशान और 92 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार मूल्यांकन करीब 10 लाख करोड़ रुपये कम होकर 465 लाख करोड़ रुपये रह गया.

छोटे और मझोले शेयरों में भी गिरावट का असर देखा गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,333 अंक या 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,024 और निफ्टी स्मॉलकैप 378 अंक या 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,952 पर बंद हुआ.

बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडिया विक्स 9.84 प्रतिशत बढ़कर 13.17 पर बंद हुआ. करीब सभी एनएसई इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. ऑटो, फिन सर्विस, आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे.

इन कंपनियों के शेयर के दाम में गिरावट

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे. केवल जेएसडब्ल्यू स्टील ही हरे निशान में बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने Sadguru के Isha Foundation में पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई, मद्रास हाईकोर्ट से केस अपने हाथ में​ लिया

जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजारों के गिरने की वजह ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल के हमला करना है. इससे मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है. इसके अलावा सेबी की एफएंडओ को लेकर जारी नए नियमों ने बाजार में गिरावट को बढ़ाने का काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

35 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago