देश

India Canada Tensions: कनाडा के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई, 41 राजनयिकों को दिया देश छोड़ने का अल्टीमेटम

India Canada Tensions: खालिस्तानी आंतकी निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के रिश्ते में खटास आ गई है. हालांकि अब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पर रहे हैं. इस बीच भारत ने 41 कनाडाई राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है. इससे पहले, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने कनाडाई दूतावास को ‘समानता’ बनाए रखने और भारत के आंतरिक मामलों में उनके हस्तक्षेप से बचने के लिए अपने राजनयिकों को कम करने का आदेश दिया था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि यहां राजनयिकों की बहुत अधिक उपस्थिति या हमारे आंतरिक मामलों में उनके हस्तक्षेप को देखते हुए, हमने ये फैसला किया है. यह देखते हुए कि कनाडाई राजनयिक उपस्थिति अधिक है, हम मानेंगे कि कमी होगी.” विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली के दूतावास में आवश्यकता से अधिक कनाडाई राजनयिक हैं.

भारत-कनाडा के बीच तनाव

बता दें कि भारत के खिलाफ कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. दरअसल, ट्रूडो ने दावा किया था कि 19 जुलाई को खालिस्तानी आतंकी, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे. इन दावों को विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद से कनाडा और भारत के बीच तनाव की स्थिति है.

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: कोर्ट से नहीं मिली संजय सिंह को राहत, ED को मिल गई 5 दिनों की रिमांड

मामला बढ़ने पर ट्रूडो के तेवर पड़े नरम

वहीं इस मामले में कनाडाई विदेश मंत्री ने रिपोर्टों पर सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया है. हालांकि, उन्होंने भारत से प्राइवेट टॉक की मांग की है. कनाडा के विदेश मंत्री, मेलानी जोली ने कहा कि कनाडाई सरकार अपने भारतीय समकक्षों के साथ संपर्क में है. उन्होंने कहा कि पीएम जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार निजी तौर पर भारत से बातचीत करना चाहती है. उन्होंने कहा, ”हम भारत सरकार के संपर्क में हैं. हम कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं और निजी तौर पर बातचीत चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि राजनयिक बातचीत निजी रहने पर ही सबसे अच्छी होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

3 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

3 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

10 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

17 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

18 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

26 minutes ago