विपक्ष की बैठक टली
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्ष को एकजुट हो रहा है. इसके लिए पहले पटना में और फिर बेंगलुरु में बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें देश के तमाम राजनीतिक दल और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए थे. बेंगलुरु में हुई बैठक में तय किया गया था कि अगली बैठक मुंबई में होगी जिसमें गठबंधन संयोजक के नाम पर मुहर, समन्वय समिति के गठन के साथ ही कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. ये बैठक पहले 25 और 26 अगस्त को होने वाली थी, जिसे अब सितंबर के पहले सप्ताह में होने की बात कही जा रही है.
बता दें कि बेंगलुरु में हुई विपक्ष की इस बैठक में इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) के नाम का एलान किया गया था. इस गठबंधन में 26 दल शामिल हुए हैं. मुंबई में होने वाली बैठक को इसलिए टाल दिया गया है क्योंकि कई नेताओं ने समय न होने का हवाला दिया था. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. फिलहाल अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.
वहीं सूत्रों का कहना है कि एनसीपी चीफ शरद पवार अगस्त महीने में महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे. इसलिए भी मुंबई की बैठक को स्थगित किया गया है. एनसीपी में हाल में हुए सियासी घमासान के बाद शरद पवार दोबारा से एनसीपी को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें- Greater Noida: घर से सटे बिजली के तार पर लगा हाथ, महिला की दर्दनाक मौत; धूं-धूं कर जलती रही, लोग Video बनाते रहे
INDIA गठबंधन के एक नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में होने वाली बैठक पहले 25-26 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं के पास समय न होने के चलते बैठक की तारीख पर संशय बना हुआ है. जल्द ही तारीख का ऐलान किया जाएगा.
गौरतलब है कि इससे पहले भी विपक्षी दलों की पटना में पहली बैठक की गई थी. ,ये बैठक 23 जून को हुई थी. जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बैठक की अगुवाई की थी. वहीं दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई थी. इस बैठक की मेजबानी कांग्रेस ने की थी. इसी बैठक में INDIA गठबंधन की घोषणा की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…