नई दिल्ली, 8 मई 2025: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर 7 मई 2025 को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने अपने जवाबी कार्रवाई को “केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक” करार दिया था. भारत ने स्पष्ट किया था कि उसकी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था. साथ ही यह भी दोहराया गया था कि भारत के सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उपयुक्त जवाब दिया जाएगा.
7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों — जैसे अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज — को ड्रोन और मिसाइल हमलों से निशाना बनाने की कोशिश की. इन हमलों को भारत के एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. विभिन्न स्थानों से बरामद हुए मलबे से पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि हुई है.
आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर डिफेंस रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया. भारत की यह जवाबी कार्रवाई समान क्षेत्र और समान तीव्रता में की गई. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लाहौर में पाकिस्तान का एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम निष्क्रिय कर दिया गया है.
इसके साथ ही, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अकारण गोलीबारी और भारी मोर्टार व तोपखाने से हमला तेज कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी से अब तक 16 निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे भी शामिल हैं. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी ताकि पाकिस्तानी गोलीबारी को रोका जा सके.
भारतीय सशस्त्र बलों ने एक बार फिर दोहराया है कि वे तनाव को बढ़ावा नहीं देना चाहते, बशर्ते कि पाकिस्तान भी इसी भावना का सम्मान करें.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…