देश

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर राष्ट्रीय तैयारियों और अंतर-मंत्रालयी समन्वय की समीक्षा के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालयों द्वारा की गई योजना और तैयारी की समीक्षा की

सभी सचिवों को अपने-अपने मंत्रालय के संचालन की व्यापक समीक्षा करने और आवश्यक प्रणालियों के कामकाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया है. इस बैठक में सचिवों ने मौजूदा हालात में समग्र सरकारी नजरिए के साथ अपने प्लान की जानकारी दी.

मंत्रालय सभी प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं

सभी मंत्रालयों ने संघर्ष के संबंध में अपनी प्रक्रियाओं को मजबूत कर रहे हैं. मंत्रालय सभी प्रकार की उभरती स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं. बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इनमें अन्य बातों के अलावा नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना, गलत सूचना और फर्जी खबरों से निपटने के प्रयास और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है. मंत्रालयों को राज्य प्राधिकरणों और जमीनी स्तर की संस्थाओं के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने की भी सलाह दी गई.

इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और रक्षा, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण, बिजली, स्वास्थ्य और दूरसंचार सहित प्रमुख मंत्रालयों के सचिव शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने देश के संवेदनशील दौर से गुज़रते समय निरंतर सतर्कता, संस्थागत तालमेल और स्पष्ट संचार का आह्वान किया. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, तैयारियों और नागरिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.


ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी ने विपक्ष से एकजुट रहने का किया आग्रह, खड़गे बोले- संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ


 -भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

55 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago