Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत भारत का करारा जवाब, पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ प्रतिकार

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान के हमलों का सटीक और संयमित जवाब दिया, जिसमें सैन्य ठिकानों को नहीं बल्कि एयर डिफेंस प्रणालियों को निशाना बनाया गया. एलओसी पर पाक गोलीबारी में 16 नागरिकों की मौत.

Operation Sindoor

नई दिल्ली, 8 मई 2025: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर 7 मई 2025 को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने अपने जवाबी कार्रवाई को “केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक” करार दिया था. भारत ने स्पष्ट किया था कि उसकी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था. साथ ही यह भी दोहराया गया था कि भारत के सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उपयुक्त जवाब दिया जाएगा.

भारत ने पाकिस्तानी हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाब

7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों — जैसे अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज — को ड्रोन और मिसाइल हमलों से निशाना बनाने की कोशिश की. इन हमलों को भारत के एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. विभिन्न स्थानों से बरामद हुए मलबे से पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि हुई है.

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों को बनाया निशाना

आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर डिफेंस रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया. भारत की यह जवाबी कार्रवाई समान क्षेत्र और समान तीव्रता में की गई. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लाहौर में पाकिस्तान का एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम निष्क्रिय कर दिया गया है.

भारतीय सेना को करनी पड़ी जवाबी कार्रवाई

इसके साथ ही, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अकारण गोलीबारी और भारी मोर्टार व तोपखाने से हमला तेज कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी से अब तक 16 निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे भी शामिल हैं. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी ताकि पाकिस्तानी गोलीबारी को रोका जा सके.

वे तनाव को बढ़ावा नहीं देना चाहते

भारतीय सशस्त्र बलों ने एक बार फिर दोहराया है कि वे तनाव को बढ़ावा नहीं देना चाहते, बशर्ते कि पाकिस्तान भी इसी भावना का सम्मान करें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital