Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-मुंबई समेत 11 एयरपोर्ट्स पर IndiGo की 570 उड़ानें रद्द, किराया भी बढ़ा; सरकार बोली- सभी यात्रियों को तत्‍काल पूरा रिफंड दें

IndiGo Crisis: आज इंडिगो की 570 उड़ानें रद्द हुईं, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु समेत 11 एयरपोर्ट इससे प्रभावित हुए. दूसरी ओर, किराया बढ़ाए जाने से भी यात्री परेशान हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए तुरंत रिफंड देने का आदेश दिया है.

IndiGo Flight Cancellation: दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु समेत तमाम बड़े शहरों में हवाई यात्रा करने वालों को आज भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने एक साथ 570 उड़ानों को रद्द कर दिया. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत कम से कम 11 बड़े एयरपोर्ट इस संकट की चपेट में हैं.

मुंबई (Mumbai Airport) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर सुबह 9 बजे तक इंडिगो (IndiGo) की 109 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. यात्रियों को आखिरी मौके पर सूचना मिली, जिससे एयरपोर्ट पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें और गुस्सा देखने को मिल रहा है.

Refund और नई बुकिंग के लिए जूझ रहे यात्री

देश के कई बड़े शहरों में हजारों यात्री एयरपोर्ट काउंटर और ऑनलाइन पोर्टल पर रिफंड या दूसरी फ्लाइट में सीट लेने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर भी यात्रियों का गुस्सा साफ दिख रहा है.

Aviation Ministry ने अपनाया सख्त रुख

यात्रियों की शिकायतों पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने इंडिगो (IndiGo) को आदेश दिया है कि सभी प्रभावित यात्रियों को बिना किसी कटौती के तुरंत पूरा रिफंड दिया जाए. साथ ही, जो एयरलाइंस इस मौके पर ज्यादा किराया वसूल रही हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि तय किराया सीमा का सख्ती से पालन करना होगा. आगे की स्थिति पर मंत्रालय की नजर बनी हुई है और जरूरत पड़ी तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.

IndiGo Flight Cancellation

इंडिगो ने उड़ानें रद्द करने की ठोस वजह नहीं बताई

इंडिगो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उड़ानें रद्द करने की ठोस वजह नहीं बताई है. कुछ खबरों में तकनीकी खराबी और क्रू की कमी का जिक्र है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई बड़ा बयान नहीं आया है. हालांकि, यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर चेक करते रहें और अगर संभव हो तो यात्रा टाल दें.

यह भी पढ़िए: IndiGo की फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों यात्री विभिन्न एयरपोर्ट पर फंसे; एयरलाइंस ने अब माफी मांगी, कहा- We Will Take Care



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read