इंडिगो की उड़ान में पायलट से बदसलुकी करता यात्री.
Indigo Flight Delayed Passenger slaps Pilot Viral Video: इंडिगो की उड़ान में रविवार देर रात अफरा-तफरी मच गई. जब एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर पायलट पर हमला बोल दिया. दरअसल पायलट उड़ान में देरी की अनाउंसमेंट कर रहा था. ऐसे में यात्री को गुस्सा आ गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया. यात्री ने दावा किया कि वह 13 घंटे से उड़ान का इंतजार कर रहा था. घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया. ऐसे में उड़ान और देरी की बात यात्री को नागवार गुजरी और अनाउंसमेंट कर रहे पायलट को उसने थप्पड़ मार दिया.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट विमान में देरी की अनाउंसमेंट कर रहा है तभी एक यात्री पीछे से उठकर आता है और पायलट को थप्पड़ जड़ देता है. वीडियो में युवक कह रहा है कि चलाना है तो चला वरना गेट खोल…
पायलट पर हमला करने के बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि हमला करने वाला चेहरा नहीं दिख रहा है. इस दौरान एयर होस्टेस ने यात्री को कई बार रोकने की कोशिश की. इसके बाद घबराकर पायलट काॅकपिट में चला गया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि युवक पर पुलिस की कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं इंडिगो ने इस घटना पर खेद प्रकट किया है.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…