लाइफस्टाइल

सर्दियों में इन लोगों को होता है विटामिन D की कमी का सबसे ज्यादा खतरा, डॉक्टर के पास जाने से रहेंगे बचे. करें यह उपाय

Vitamin d deficiency in Winter: विटामिन डी आपके शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण विटामिन है, जो आपके मूड को अच्छा करता है, अच्छी नींद और आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरिस जैसे अन्य जरूरी मिनरल के साथ काम करता है. इसलिए विटामिन की कमी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसकी कमी से कैंसर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों हो सकती हैं.

इतना ही नहीं विटामिन डी शरीर में कई तरह के इंफेक्शन को होने से बचाता है. विटामिन डी कैंसर सेल्स को भी रोकने में मदद करता है. लेकिन सर्दियों में कुछ लोगों में विटामिन डी का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

किन लोगों को विटामिन डी की कमी का खतरा?

सर्दियों में विटामिन डी का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता हैं जिनकी स्किन डार्क यानी की ज्यादा गहरी होती है. ऐसे में उनकी स्किन में मेलेनिन पिंगमेंट का खतरा कम हो जाता है जिसकी वजह से सूर्य की रोशनी से स्किन विटामिन डी को सिंथेसिस करने में कमजोर होने लगती है. वहीं दूसरी तरफ सर्दियों में बुजुर्गों की स्किन भी डार्क होने लगती है. इसलिए इन्हें भी सर्दियों में विटामिन डी की कमी का खतरा होने लगता है.

घर में रहने वाले लोग

सर्दियों की वजह से अक्सर लोग आलस की वजह से घरों में रहना ज्यादा पसंद करते हैं जिसकी वजह से उनमें विटामिन डी का खतरा हमेशा बना रहता है. हालांकि सर्दियों में जब कोहरा ज्यादा रहता हैं तब बाहर निकलना नहीं चाहिए लेकिन, जब धूप निकलती है तब बाहर जरूर जाना चाहिए. इससे आपके शरीर में विटामिन डी का खतरा भी कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर बनाएं रंगोली की इन खास डिजाइनों को, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

वजन वाले लोग

जिन लोगों का वजन ज्यादा रहता है उन्हें सर्दियों में विटामिन डी का खतरा ज्यादा बना रहता है. क्योंकि जब शरीर में फैट की मात्रा अधिक हो जाती है तो यह फैट सूरज की रोशनी से विटामिन डी की क्षमता को कम कर देता है. इस कारण जिन लोगों का वजन ज्यादा है उनको विटामिन डी का भरपूर खुराक लेना चाहिए.

सर्दियों में कैसे पूरा करें विटामिन डी की कमी ?

शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए भरपूर मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए. सूरज की किरणें विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं. इसलिए 10 से 15 मिनट धूप जरूर लें. इसके अलावा कुछ फूड में भी विटामिन डी पाया जाता है. जो मछलियां ज्यादा ऑयली होती है उनमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. वहीं अंडे में भी विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलावा बेजिटेरियन लोगों को मशरूम, बादाम, ओट्स, पनीर, सोया आदि का सेवन करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

8 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

23 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

36 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

50 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

56 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

57 minutes ago