देश

VIDEO : खालिस्तान समर्थकों ने की कायराना हरकत, झांकी में शामिल किया खून से लथपथ पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का पुतला, कांग्रेस ने कही ये बात…

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से जो दिन पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानी समर्थकों ने पांच किलोमीटर लंबी परेड निकाली थी. जिसमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हुई हत्या के सीन को भी झांकी में शामिल किया गया था. झांकी में पूर्व पीएम को गोली मारते हुए दिखाया गया. परेड का वीडियो कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने शेयर किया है. जिसको लेकर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने इसे घिनौनी और कायराना हरकत बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है. इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कनाडा सरकार से इस मुद्दे पर बात करने की मांग की है.

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी 6 जून को थी, उससे दो दिन पहले 4 जून को कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तान के समर्थकों ने पांच किलोमीटर लंबी परेड का आयोजन किया था. जिसमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पुतले को झांकी में शामिल करते हुए सीन का रिक्रिएशन किया गया. इस वीडियो को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने शेयर करते हुए लिखा है कि “एक भारतीय के रूप में, मैं कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुई 5 किमी. लंबी परेड से हैरान हूं, जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाया गया है. यह किसी का पक्ष लेने के बारे में नहीं है. यह एक देश के इतिहास के प्रति सम्मान और उसके प्रधानमंत्री की हत्या के कारण हुए दर्द के बारे में है. इस अतिवाद की सार्वभौमिक निंदा और एकजुट होकर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें- जनता को RBI ने दी राहत : मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, EMI सस्ती होने की उम्मीद

वहीं इस वीडियो को ट्विटर पर रिट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने लिखा कि “मैं पूरी तरह सहमत हूं. यह घिनौना है और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाना चाहिए.” गौरतलब है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के कुछ महीने बाद ही 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही बॉडीगार्ड्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसे आरोपियों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

5 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago