प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta Paid Service: Facebook , Instagram और Whatsapp की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) भी माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के नक्शे कदम पर चल रही है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने भी अब ब्लू टिक की पेड सर्विस शुरू कर दी है. यानि कोई भी पैसा देकर अकाउंट वेरीफाई करा सकता है. इस पेड वेरीफाइड सब्सक्रिप्शन (Paid Verified Subscription) के लिए फिलहाल मोबाइल धारकों ( Mobile User) को 699 रुपए चुकानें होंगे. कंपनी ने अभी वेब के लिए ये सर्विस शुरू नहीं की है. लेकिन बताया जा रहा है कि अगले महीने तक इसकी भी शुरूआत हो जाएगी और इसके लिए यूजर्स को हर महीने 599 रुपए पे करनें होंगे . आपको मालूम हो कि भारत में लागू करने से पहले कई देशों में इसे लागू कर दिया गया था. वहां सफल होने के बाद ही मेटा ( Meta ) ने इसे इंडिया में रोलआउट करने का प्लान किया.
ये भी पढ़ें- RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान , जानें MPC मीटिंग के बड़े फैसले
आपको जानकर हैरानी होगी कि मेटा का ये सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने के लिए यूजर्स को सरकारी आईडी दिखानी होगी. आईडी को दिखाने के बाद ही अकाउंट वेरीफाई होगा. मेटा का कहना है कि जो यूजर्स उनके क्राइटेरिया पर फिट बैठेंगे उन्ही के अकाउंट वेरीफाइड होंगे. इसकी एक सबसे महत्वपूर्ण शर्त यूजर का कम से कम 18 साल होना भी है. यानि ये सर्विस फिलहाल सिर्फ व्यस्क लोग इस्तेमाल कर सकेंगे बच्चों को इसका एक्सेस नहीं होगा.
वेरीफाइड सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरूआत ट्विटर (Twitter) ने की थी. ट्विटर ने इसी साल ये सर्विस लॉन्च की और आलम ये था कि कई नामचीन लोगों को पेड सर्विस होने पर अपना ब्लू टिक गंवाना पड़ा था. जिसे बाद में सर्विस लेने पर वापस हासिल किया जा सका. ट्विटर फिलहाल अपनी सर्विस के वेब वर्जन के लिए 650 रुपए मंथली चार्ज करता है. जबकि मोबाइल डिवाइसेज के लिए 900 रुपए हर महीने देना होता है
France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…
Anant Singh Barh Roadshow: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) यानी…
PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…
Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…