देश

RBI : बैंकों में अबतक कुल 1.80 लाख करोड़ रुपये के 2,000 के नोट वापस आए

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि चलन में मौजूद दो हजार रुपये के कुल नोटों में लगभग 50 प्रतिशत बैंकिंग प्रणाली में वापस जा चुके हैं. गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने इन नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये के दो हजार रुपये के नोट चलन में थे. शक्तिकांत ने यहां द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, इस घोषणा के बाद अबतक 1.80 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ चुके हैं. एसबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि दो हजार रुपये के करीब 85 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा किए जा रहे हैं.

बैंकों में 80 फीसदी तक जमा हो रहे नोट

23 मई को चेंज या डिपॉजिट सुविधा शुरू किए जाने के बाद एसबीआई (SBI) के पास पहले हफ्ते में कुल 17000 करोड़ रु के 2000 नोट आए। इनमें से 82 फीसदी जमा और बाकी 18 फीसदी चेंज किए गए.

आधे नोट आ गए वापस

आरबीआई के मुताबिक जब 2000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, तब सर्कुलेशन में मौजूद इन नोटों की वैल्यू 3.6 लाख करोड़ रुपये थी. अब आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी है कि 2,000 रुपये के नोटों में से 1.80 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग आधे 2000 के नोट वापस आ गए हैं. आरबीआई के अनुसार, एक बार में केवल 20,000 रुपए के नोट ही एक्सचेंज किए जा सकते हैं, जबकि नोट जमा करने की कोई सीमा नहीं है

1000 रुपये की लॉन्चिंग की संभावना से इंकार!

आरबीआई गवर्नर से सवाल पूछा गया कि क्या 1,000 रुपये का नोट लॉन्च किया  जायेगा या नही या 500 रुपये के नोट को वापस लिया जा सकता है?  इस बात पर गवर्नर ने अपने जवाब में कहा कि मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है. कहा कि ऐसा कोई विचार भी नहीं है. उन्होंने इस बारे में आम लोगों से इस बारे में अटकलें ना लगाने की अपील की है.

Amzad khan

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

5 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

7 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

18 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

31 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

40 minutes ago