देश

इंदौर में 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी 72 घंटे से लापता, CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीरें, पुलिस तलाश में जुटी

Indore News: इंदौर में 21 साल की श्रद्धा तिवारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं. वह गुजराती कॉलेज में फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं. घर से निकले हुए 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है. पुलिस और परिवार उसकी तलाश में जुटे हैं.

बिना बताए घर से निकली

23 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे श्रद्धा घर से बाहर निकलीं. उस समय वह अपनी मां के साथ घर पर थीं. दोनों ने साथ में खाना खाया. इसके बाद मां थोड़ी देर आराम करने चली गईं. जब वे जागीं तो देखा कि श्रद्धा घर से गायब है. चौंकाने वाली बात यह रही कि श्रद्धा अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गई थीं.

परिवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट शिकायत

परिवार ने तुरंत एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. श्रद्धा के पिता देवास की एक केमिकल फैक्ट्री में काम करते हैं. वह अकसर घर से बाहर रहते थे. श्रद्धा अपनी मां के साथ इंदौर के घर में रहती थी. उसके दो बड़े भाई बाहर रहते हैं.

ये भी पढ़ें: फिर सिर उठा रहा अंडरवर्ल्ड! मुंबई के बड़े कारोबारी को पाकिस्तान से आ रहे धमकी भरे कॉल्स, मांग रहे 80 करोड़ रुपये

CCTV में कैद हुईं तस्वीरें

श्रद्धा के घर से बाहर जाने की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं. पुलिस अब मोबाइल डाटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि श्रद्धा अपने साथ कोई सामान नहीं ले गई. यहां तक कि घर में रखे 50 हजार रुपये भी वैसे ही पड़े हैं.

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

करीब 72 घंटे बीतने के बाद भी श्रद्धा तिवारी का कोई पता नहीं चला है. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है. परिवार और रिश्तेदार बेहद चिंतित हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

20 minutes ago

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

2 hours ago