देश

इंदौर के पास भेरू घाट में बस हादसा, 3 की मौत, 38 घायल

Indore Bus Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही एक यात्री बस रात करीब 9:40 बजे भेरू घाट पर अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे के वक्त बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 38 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

एमवाय अस्पताल घायलों का इलाज

हादसे की जानकारी मिलते ही सिमरोल पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरी. हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई, उनमें पद्मा बाई (45) निवासी तिलक नगर इंदौर, राहुल (25) निवासी देवरिया यूपी और अनिता (40) निवासी न्यू गोरी नगर इंदौर शामिल हैं. पद्मा बाई और राहुल के शव महू के सिविल अस्पताल लाए गए जबकि अनिता का शव एमवाय अस्पताल भेजा गया.

ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

बस में ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे यात्री सवार थे, जिनमें दिल्ली सहित अन्य शहरों से आए लोग भी शामिल थे. कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. चश्मदीद अनु जिंदल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के बाद इंदौर लौट रहे थे. उनकी इंदौर से शाम की ट्रेन थी, इसलिए वे इस बस में सवार हुए थे. हादसे में उनके पति और दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें-हवाई टिकट कैंसिल कराना होगा आसान! DGCA जल्द खत्म करेगा कैंसिलेशन फीस, रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी

मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही और ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोना माना जा रहा है. पुलिस ने बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ की बात कही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

40 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago