देश

बिहार में प्रचार का आखिरी दिन आज, दिग्गज लगाएंगे दम; जानें कौन है आपका प्रत्याशी?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार अभियान मंगलवार शाम 6 बजे थमने वाला है. इसके बाद 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा. प्रचार के अंतिम घंटों में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, खासकर भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बड़हिया में हुंकार भरेंगे. प्रचार थमते ही सभी उम्मीदवार अब घर-घर जनसंपर्क और बूथ मैनेजमेंट की सूक्ष्म रणनीतियों में जुट जाएंगे. इस चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग ने नेपाल सीमा सील करने और सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती जैसे कड़े इंतजाम किए हैं.

हर पार्टी ने बूथवार रणनीति फाइनल कर ली है. किस बूथ पर कौन पोलिंग एजेंट बैठेगा, वोटरों को लाने-ले जाने का काम कौन करेगा, पंचायत लेवल पर निगरानी कौन रखेगा. ये सब तय है. मतदान के दिन हर कार्यकर्ता की ड्यूटी फिक्स है. मंगलवार शाम से बुधवार रात तक डोर-टू-डोर कैंपेन चलेगा, खासकर नाराज वोटरों को साधने पर फोकस रहेगा.

योगी की हुंकार, चिराग-उपेंद्र की जोड़ी दिखाएगी दम

प्रचार के आखिरी दिन बड़े नेताओं का दौरा भी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बड़हिया में सभा करेंगे. हिंदुत्व के नाम पर वोटरों को एकजुट करने की कोशिश होगी. खास बात ये कि बड़हिया इलाके से राम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए कुछ लोग थे. योगी उस भावना को छूने की कोशिश करेंगे. इसी विधानसभा क्षेत्र के हलसी में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा भी सभा करेंगे. दोनों नेता अपने-अपने गठबंधन के लिए वोट मांगेंगे.

Bihar Election पहले चरण का पूरा अंकगणित

  • 3.75 करोड़ वोटर
  • 1.98 करोड़ पुरुष
  • 1.77 करोड़ महिलाएं
  • 758 थर्ड जेंडर
  • 45 हजार बूथ बनाए गए हैं
  • 8608 शहरी बूथ
  • 36,733 ग्रामीण बूथ
  • 1314 कैंडिडेट मैदान में हैं
  • 1192 पुरुष प्रत्याशी
  • 122 महिलाएं उम्मीदवार

चुनाव आयोग अलर्ट, बॉर्डर सील

चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. EVM और वीवीपैट का रैंडमाइजेशन हो चुका है, मशीनें बूथों को आवंटित कर दी गई हैं. पोलिंग पार्टियां जल्द ही बूथों के लिए रवाना होंगी. सुरक्षा के मोर्चे पर नेपाल बॉर्डर सील है. हर बूथ पर सशस्त्र बल तैनात रहेंगे. तीन लेयर की सिक्योरिटी रिंग बनी है. 1049 चेकपोस्ट पर चेकिंग चल रही है और अब तक 1005 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बिहार की सियासत में अगले 24 घंटे निर्णायक हैं. प्रचार थमने के बाद असली खेल बूथ पर होगा.

ये भी पढ़ें: RJD के पोस्टर से लालू गायब! तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी का तीखा हमला; ‘कौन-सा पाप है’ जो छुपा रहे हो?

Bihar Election 2025 में अपने क्षेत्र का उम्मीदवार जानने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त होने के साथ ही नेता घरों तक जाकर मतदाताओं को गोलबंद करने का प्रयास करेंगे. मतलब अब, 6 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले की रातें उम्मीदवारों के लिए घर-घर संपर्क और बूथ मैनेजमेंट के लिए समर्पित होंगी. नेपाल सीमा सील करने और तीन-स्तरीय सुरक्षा चक्र बनाने सहित चुनाव आयोग द्वारा किए गए कड़े सुरक्षा इंतजाम यह सुनिश्चित करते हैं कि 18 जिलों की 121 सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान हो सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

9 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

22 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

31 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

57 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

1 hour ago