प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान इंदौर में पहली मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली किया. मेट्रो आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करेगी. इसके शुरू होने से शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है.
मेट्रो का सफर करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को पहला मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद जो उन्होंने हमारे सम्मान में मेट्रो में सफर करने का पहला मौका दिया. महिलाओं ने कहा कि इंदौर के लिए आज गर्व का दिन है कि प्रधानमंत्री वर्चुअली मेट्रो जैसी सेवा शहर को समर्पित करने वाले हैं, इससे आने वाले दिनों में शहर में विकास के कई रास्ते खुलेंगे.
महिला साधना नेमा ने कहा,”मैं पीएम मोदी को इंदौर को मेट्रो देने और महिलाओं को पहली बार यात्रा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं.”
एक अन्य महिला विमला कहती है, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक पल है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में मिला है. आज 18वीं सदी की प्रसिद्ध महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मेट्रो की सौगात मिली है. महिलाओं के प्रति पीएम की उदारता है,जिसमें पहले सफर के लिए महिलाओं को प्राथमिकता मिली है.”
वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री सुषमा पटेल ने कहा, “मां अहिल्या की नगरी में पीएम मोदी के नेतृत्व में इंदौर को नई सौगात मिली है. शहर को मेट्रो की सौगात देने के लिए पीएम का आभार. इस टर्मिनल का नाम मां अहिल्याबाई के नाम पर रखा गया है.” एक अन्य महिला ने कहा कि इंदौर को मेट्रो की सुविधा मिलने से लोगों खाकर नौकरीपेशा और पढ़ने वाले बच्चों का समय और पैसा बचेगा. शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें- नारी शक्ति के बीच भोपाल में PM मोदी का शानदार रोड शो, तिरंगा लहराते नजर आईं महिलाएं
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…